लाइव न्यूज़ :

डीएलएफ की बुकिंग बिक्री पहली तिमाही में लगभग सात गुना बढ़कर 1,014 करोड़ रुपये हुई

By भाषा | Updated: July 27, 2021 11:41 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 जुलाई रियल एस्टेट क्षेत्र की कंपनी डीएलएफ लिमिटेड की बुकिंग बिक्री अप्रैल-जून के दौरान पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले लगभग सात गुना बढ़कर 1,014 करोड़ रुपये हो गई।

कंपनी ने बताया कि गुरुग्राम में आलीशान मकानों की मांग बढ़ने के चलते उसकी बिक्री बढ़ी।

कोविड-19 महामारी पर काबू पाने के लिए लगाए गए देशव्यापी लॉकडाउन के कारण वित्त वर्ष 2020-21 की अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी की बिक्री बुकिंग 152 करोड़ रुपये थी।

डीएलएफ ने निवेशकों को बताया कि उसने जून तिमाही के दौरान कोविड संक्रमण में बढ़ोतरी के बावजूद बिक्री की गति को बनाए रखा।

डीएलएफ ने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 की पहली तिमाही में कुल बुकिंग बिक्री में नई परियोजनाओं की शुरूआत ने 542 करोड़ रुपये का योगदान दिया।

कंपनी ने कहा कि जून तिमाही के दौरान उसका शुद्ध कर्ज 141 करोड़ घटकर 4,745 करोड़ रुपये रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब