लाइव न्यूज़ :

डीएलएफ को पहली तिमाही में 337.17 करोड़ रु का लाभ, राजस्व बढ़कर 1,242 करोड़ रु हुआ

By भाषा | Updated: July 26, 2021 18:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जुलाई रियल्टी कंपनी डीएलएफ लिमिटेड ने सोमवार को कहा कि राजस्व में वृद्धि के सहारे मौजूदा वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही में उसने 337.17 करोड़ रुपये का एकीकृत शुद्ध लाभ हासिल किया है।

एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 71.52 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

डीएलएफ ने एक नियामकीय सूचना में कहा कि 2021-22 की अप्रैल-जून तिमाही में उसकी कुल आय पिछले वर्ष की इसी अवधि के 646.98 करोड़ रुपये से लगभग दोगुनी होकर 1,242.27 करोड़ रुपये हो गयी।

कंपनी ने पिछले वित्तीय वर्ष के लिए दो रुपये प्रति शेयर का लाभांश देने की भी घोषणा की।

बाजार पूंजीकरण के लिहाज से डीएलएफ देश की सबसे बड़ी रियल एस्टेट कंपनी है। इसका बाजार मूल्य इस समय 82,675 करोड़ रुपए है।

कंपनी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि ‘ हम आवासीय कारोबार में उत्साहजनक मांग देख रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग