लाइव न्यूज़ :

व्यापार उपचार महानिदेशालय बांग्लादेश के जूट उत्पादों पर लगने वाले शुल्क उपबंध की समीक्षा करेगा

By भाषा | Updated: July 13, 2021 22:19 IST

Open in App

कोलकाता, 13 जुलाई वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के अधीन आने वाला व्यापार उपचार महानिदेशालय (डीजीटीआर) ने बांग्लादेश और नेपाल से जूट उत्पादों के आयात पर लगाये जाने वाले शुल्क की अवधि समाप्त होने से जुड़े उपबंध (सनसेट उपबंध) की जांच के आदेश दिये हैं। इन दोनों देशों से आयातित जूट उत्पादों पर शुल्क लगाने की अवधि अगले साल समाप्त हो रही है। इंडियन जूट मिल एसोसएिशन (आईजेएमए) ने मंगलवार को यह कहा।

जूट उद्योग की शिकायत पर यह कदम उठाया गया है।

आईजेएमए बांग्लादेश और नेपाल से लगातार अवैध तरीके से जूट उत्पादों के आयात और डंपिंग किये जाने की शिकायता करता रहा है। संगठन का आरोप है कि दोनों देश साफ्टा (दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र) संधि का दुरूपयोग कर भारतीय किसानों और जूट मिलों के हितों को नुकसान पहुंचा रहे हैं।

‘पटाक्षेप’ (निश्चित अवधि के बाद समाप्त होने वाला) उपबंध के तहत दोनों देशों से आयातित जूट उत्पादों पर लगाया जाने वाला शुल्क जनवरी 2022 तक प्रभाव में है। इसका मतलब है कि जबतक भारत सरकार शुल्क आगे भी लगाये जाने का प्रावधान नहीं करती, यह व्यवस्था समाप्त हो जाएगी। इससे बांग्लादेश के जूट निर्यातकों को लाभ होगा क्योंकि अगले साल फरवरी से रक्षोपाय शुल्क नहीं होगा।

आईजेएमए के अध्यक्ष राघवेंद्र गुप्ता ने कहा कि डीजीटीआर ने बांग्लादेश से जूट उत्पादों के निर्यात पर भारत द्वारा लगाए गए शुल्क अवधि समाप्त होने से जुड़े उपंबंध की जांच शुरू की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारचिंताजनक स्थितिः 59 सालों में जम्मू कश्मीर की 315 झीलें गायब, 203 का क्षेत्रफल कम?, आखिर क्या है माजरा?