लाइव न्यूज़ :

डीजीटी ने प्रशिक्षुओं की अखिल भारतीय व्यापार परीक्षा के परिणामों की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 29, 2020 22:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) ने प्रशिक्षुओं के लिये 110 वें अखिल भारतीय व्यापार परीक्षा के परिणाम की घोषणा कर दी। परीक्षा में करीब 96 हजार लोग शामिल हुए थे, जिनमें 50 हजार से अधिक उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया कि यह परीक्षा सितंबर 2020 में आयोजित की गयी थी। इसमें 200 से अधिक व्यवसायों के 7,300 उद्योगों को शामिल किया गया था।

बयान में कहा गया, ‘‘उत्तीर्ण होने वाली लड़कियों और लड़कों का प्रतिशत क्रमशः 58.41 प्रतिशत और 51.44 प्रतिशत है। यह प्रशिक्षुता में महिला भागीदारी बढ़ने के संकेत देता है।’’

परिणाम की घोषणा सोमवार शाम को कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तहत प्रशिक्षण महानिदेशालय (डीजीटी) के द्वारा की गयी।

बयान के अनुसार, पानीपत-हरियाणा के आईएचएमसीटी की स्नेहा ने राष्ट्रीय प्रशिक्षुता प्रमाण पत्र में 95.96 प्रतिशत के साथ शीर्ष स्थान प्राप्त किया है। पश्चिम बंगाल के टेक्समैको रेल एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के कल्याण राणा और तमिलनाडु के पुदुकोट्टई के भेल के तिरुसेल्वम एम ने परीक्षणा में क्रमश: दूसरा और तीसरा स्थान हासिल किया।

प्रशिक्षु प्रशिक्षण के तहत प्रशिक्षण पूरा करने के बाद वर्ष में दो बर अखिल भारतीय व्यापार परीक्षा का अयोजन किया जाता है। इसके जरिये राष्ट्रीय प्रशिक्षु प्रमाणपत्र दिया जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब