लाइव न्यूज़ :

डीजीजीआई ने 2,350 करोड़ रुपये की इनपुट कर क्रेडिट धोखाधड़ी का भंडाफोड़ किया

By भाषा | Updated: November 25, 2020 23:43 IST

Open in App

मुंबई, 25 नवंबर जीएसटी आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने धोखाधड़ी से इनपुट कर क्रेडिट (आईटीसी) लेने वालों के खिलाफ अपना अभियान जारी रखते हुए बुधवार को तीन और मामलों का भंडाफोड़ किया। इन मामलों में धोखाधड़ी वाली कुल राशि 2,350 करोड़ रुपये है।

एक अधिकारिक बयान के अनुसार इन मामलों में तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पहले मामले में अरमान मेटल्स, पायनियर ट्रेडिंग कंपनी और मार्शल मल्टीवेंचर्स सहित विभिन्न कंपनियों में निदेशक या भागीदार सचिन भोरूका को गिरफ्तार किया गया है। भोरूका पर 485.64 करोड़ रुपये के जाली आईटीसी लेने और इस्तेमाल करने का आरोप है। इसके अलावा भोरूका ने 485.55 करोड़ रुपये के जाली आईटीसी आगे भी दिए। इस तरह भोरूका के मामले में शामिल राशि 971.19 करोड़ रुपये है।

समानान्तर जांच में ब्लू सी कमोडिटीज, जो अब कर्जन इन्फ्राप्रोजेक्ट्स के नाम से परिचालन करती है, के अधिकृत हस्ताक्षरकर्ता महेश किंगर को 580.23 करोड़ रुपये का जाली आईटीसी लेने और 579.76 करोड़ रुपये का आईटीसी आगे देने के मामले में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में कुल राशि 1,159.99 करोड़ रुपये है।

बयान में कहा गया है कि एक अन्य मामले में उद्योग किरण के निदेशक दीपक कुमार प्रजापति को गिरफ्तार किया गया है। प्रजापति ने 22 कंपनियों का जाल बनाया। प्रजापति ने ऊंचा बैंक कर्ज हासिल करने के लिए अपने कारोबार को बढ़ा-चढ़ाकर दिया। साथ ही प्रजापति ने आईटीसी से संबंधित धोखाधड़ी भी की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब