लाइव न्यूज़ :

फर्जी इनपुट टैक्स क्रेडिट मामले में डीजीजीआई ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: November 13, 2020 00:03 IST

Open in App

मुंबई, 12 नवंबर फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लाभ लेने के मामले में बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे मामलों में कार्रवाई करने वाले जीएसटी आसूचना महानिदेशालय (डीजीजीआई) ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार में सूचीबद्ध कंपनी सूनील हाइटेक इंजीनियरिंग के निदेशक रत्नाकर गुट्टे को गिरफतार किया। गुट्टे पर फर्जी तरीके से 520 करोड़ रुपये का आईटीसी लाभ लेने का आरोप है।

डीजीजीआई ने इसके साथ ही एक बड़ी साठगांठ का खुलासा करने का दावा करते हुये कहा कि सुनील हाइटेक इंजीनियर्स ने 3,000 करोड़ रुपये मूल्य के फर्जी बिल जारी किये और प्राप्त किये और कंपनी 520 करोड़ रुपये के आईटीसी लाभ में संलिप्त रही है।

दो दिन पहले ही डीजीजीआई ने तीन अलग अलग मामलों में निजी कंपनियों के चार शीर्ष अधिकारियों को गिरफ्तार किया। इन पर भी फर्जी बिलों के लेनदेन के जरिये 408 करोड़ रुपये का आईटीसी लाभ उठाने का आरोप है।

सुनील हाइटेक के मामले में डीजीजीआई ने कहा है कि जांच के दौरान यह बात सामने आई है कि इस कंपनी के फर्जी बिलों का जाल नयी दिल्ली, हैदराबाद, लुधियाणा, गुरुग्राम, मेरठ, अहमदाबाद और कोलकाता तक फैला हुआ है। कंपनी को पूरे देश में फर्जी तरीके से इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ उठाने के मामले में साठगांठ की सूत्रधार बताया गया है।

वहीं सुनील हाइटेक द्वारा शेयर बाजारों को भेजे गये जून 2019 के एक नोटिस के मुताबिक राष्ट्रय कंपनी विधि न्यायाधिकरण, मुंबई ने उसके परिसमापन का आदेश जारी किया है और अविल जेरोमे मेनेजेज को कंपनी का परिसमापक नियुक्त किया है।

इस बीच डीजीजीआई ने कहा कि उसकी मुंबई क्षेत्र इकाई ने इसी तरह की एक कार्रवाई के तहत श्री ओसिया फेरो एलाय के निदेशक विजेंद्र विजयराज रांका को गिरफ्तार किया है। कंपनी पर भी फर्जी लेनदेन का आरोप है और यह पता चला है कि माल की वास्तविक आपूर्ति अथवा प्राप्ति किये बिना ही 1,371 करोड़ रुपये के बिलों का आदन प्रदान किया गया जिसमें 209 करोड़ रुपये का आईटीसी लाभ शामिल है।

गुट्टे और रांका दोनों को स्थानीय अदालत में पेश किया गया जिसने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की प्रक्रिया निर्णायक मोड़ पर, 14-15 अप्रैल होगा अहम दिन, पीएम मोदी के भी भाग लेने की संभावना, जदयू-भाजपा नेताओं के बीच अहम बैठक जारी 

क्रिकेटआखिर कब तक बुमराह उठाएंगे मुंबई इंडियंस भार?, डुप्लेसी ने कहा- केवल 4 ओवर करते बूम-बूम, आखिर 16 ओवर पर सोचे हार्दिक?

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

भारत16 से 18 अप्रैल तक संसद में रहिए उपस्थित, कांग्रेस, जदयू और एलजेपी (रामविलास) ने जारी किया व्हिप

भारत400 स्टूडेंट्स को बांटे 1 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि, एलिट और क्लैट में अच्छी रैंक लाकर नाम रोशन करने वाले स्टूडेंट्स सम्मानित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग