लाइव न्यूज़ :

डीजीजीआई ने धोखाधड़ी से इनपुट टैक्स क्रेडिट लेने के मामले में निदेशक को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 3, 2020 19:33 IST

Open in App

नागपुर, तीन दिसंबर जीएसटी खुफिया महानिदेशालय (डीजीजीआई) की नागपुर क्षेत्रीय इकाई के अधिकारियों ने एक कंपनी के निदेशक को धोखाधड़ी कर 49.19 करोड़ रुपये का इनपुट टैक्स क्रेडिट (आईटीसी) लाभ लेने के मामले में गिरफ्तार किया है।

डीजीजीआई के अतिरिक्त निदेशक (नागपुर क्षेत्रीय इकाई) प्रदीप गुरूमूर्ति ने एक बयान में कहा कि फर्जी बिल और सिर्फ कागजों पर मौजूद इकाइयों के खिलाफ जारी अभियान के तहत सूचना मिली थी। सूचना में कहा गया था कि नागपुर में एक इकाई ने जीएसटीआईएन प्राप्त किया है। यह सिर्फ कागज पर है और उसके जरिये सैकड़ों करोड़ के लेन-देन किये गये।

इकाई देश में विभिन्न स्थानों पर कार्य अनुबंध सेवाएं प्रदान करती है।

उन्होंने कहा कि विभिन्न स्थानों पर तलाशी अभियान चलाये गये। इससे पता चला कि जीएसटीआईएन केवल कागजों पर हैं।

इस इकाई की तरफ से जीएसटी पंजीकरण हासिल करने और इस इकाई का अस्तित्व नहीं होने को छिपाने के लिये फर्जी हस्ताक्षर के साथ फर्जी दस्तावेज अपलोड किये गये।

अधिकारी ने कहा कि इस फर्जी इकाई के निदेशक का पता रायपुर में चला... उसे सीजीएसटी (केंद्रीय माल एवं सेवा कर) कानून, 2017 की धारा 69 के तहत नागपुर में गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने कहा कि अदालत ने आरोपी की जमानत याचिका को खारिज कर दिया और उसे आठ दिसंबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026: जोफ्रा आर्चर का पहला वार! SRH के सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा 'डक' पर आउट

भारतकोराडी थर्मल पावर प्लांट में बड़ा हादसा: गरम राख गिरने से 8 कर्मचारी झुलसे, 4 का इलाज जारी

भारत'अगर CBI की उनकी रिहाई के खिलाफ याचिका पर वही जज सुनवाई करते हैं, तो उन्हें इंसाफ नहीं मिलेगा', दिल्ली हाईकोर्ट से बोले केजरीवाल

कारोबारजल्दी कीजिए, दिल्ली में सोना-चांदी की कीमतें कम, जानें क्या है रेट

क्रिकेटहार्दिक पांड्या पर 1200000 रुपये और टिम डेविड पर मैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना, आखिर क्यों MI और RCB खिलाड़ी पर एक्शन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग