लाइव न्यूज़ :

डीजीएफटी की व्यापार सुविधा मोबाइल ऐप से आयातकों, निर्यातकों की कार्यकुशलता बढ़ेगी: गोयल

By भाषा | Updated: April 12, 2021 18:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 अप्रैल वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने सोमवार को कहा कि विदेश व्यापार महानिदेशालय (डीजीएफटी) की व्यापार सुविधा मोबाइल ऐप अत्याधुनिक प्रणाली है और इससे आयातकों तथा निर्यातकों दोनों की कार्यकुशलता बढ़ेगी।

ऐप जारी करते हुए उन्होंने कहा कि यह वास्तविक आधार पर व्यापार नीति के बारे में अद्यतन जानकारी, अधिसूचनाएं, आवेदनों, स्थिति के बारे में सूचना और वास्तविक आंकड़े उपलब्ध कराएगी।

इससे निर्यातकों और आयातकों को वस्तुओं के अनुसार निर्यात-आयात का आंकड़ा, नीति के बारे में अद्यतन जानकारी मिलेगी। इसके अलावा यह कृत्रिम मेधा आधारित 24 घंटे सहायता और डीजीएफटी से जुड़ी सभी सेवाएं उपलब्ध कराएगी।

गोयल ने कहा, ‘‘इससे आयातकों और निर्यातकों दोनों की दक्षता बढ़ेगी।’’ उन्होंने कहा कि सूचना की आसान पहुंच से पुरानी और अपारदर्शी व्यवस्था खत्म होगी जो सभी प्रतिभागियों के लिये समान रूप से निष्पक्ष नहीं है।

मंत्री ने यह भी कहा कि हमने डीजीएफटी के नये नाम का सुझाव दिया है।

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने सुझाव दिया है कि हमें महानिदेशक शब्द से आगे बढ़ना है और कुछ ऐसा नाम हो जो सरलता और सहयोग का बोध कराये।’’

गोयल ने कहा, ‘‘मैं डीजीएफटी (अमित यादव) से आग्रह करूंगा कि वह इस पर विचार करे....।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब