लाइव न्यूज़ :

विकास वित्त संस्थान 4-5 माह में परिचालन शुरू करेगा : पांडा

By भाषा | Updated: March 25, 2021 19:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 मार्च वित्तीय सेवा सचिव देवाशीष पांडा ने अवसंरचना एवं विकास के वित्तपोषण के लिए राष्ट्रीय बैंक (एनएबीएफआईडी) को देश में बुनियादी ढांचा क्षेत्र के वित्तपोषण के लिए पासा पलटने वाला करार दिया है। पांडा ने कहा कि नया विकास वित्त संस्थान (डीएफआई) अगले 4-5 माह में परिचालन में आ जाएगा।

इससे पहले दिन में संसद ने एनएबीएफआईडी विधेयक-2021 को पारित कर दिया।

पांडा ने टाइम्स नेटवर्क के भारत आर्थिक सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘इस विधेयक के संसद के दोनों सदनों में पारित होने के बाद यह जल्द कानून बन जाएगा। यह एक सांविधिक निकाय होगा, जिसका गठन 4-5 माह में होगा। इसका पहले निदेशक मंडल गठित किया जाएगा। उसके बाद इसके मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) और उप प्रबंध निदेशकों की नियुक्ति की जाएगी।’’

उन्होंने कहा कि शीर्ष स्तर के पद के लिए उपयुक्त व्यक्ति के चयन में कुछ समय लगेगा।

उन्होंने कहा कि इस पद पर नियुक्त किए जाने व्यक्ति के पास विश्वस्तरीय अनुभव होना चाहिए। साथ ही उसमें जोखिम लेने की क्षमता और वित्तपोषण के नए और नवोन्मेषी तरीकों की समझ होनी चाहिए।

पांडा ने कहा कि डीएफआई की स्थापना बुनियादी ढांचा क्षेत्र के वित्तपोषण के लिए की जा रही है। यह कैग, सीवीसी और सीबीआई के दायरे से बाहर होगा। इससे निर्णय प्रक्रिया तेज हो सकेगी।

इसके अलावा प्रस्तावित कानून के तहत 10 साल की कर छूट प्रदान की जाएगी, जिससे यह बुनियादी ढांचा क्षेत्र को दीर्घावधि का वित्तपोषण उचित दर पर उपलब्ध करा सकेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब