लाइव न्यूज़ :

डब्ल्यूटीओ में 'खास एवं अलग बर्ताव' पर विकसित देशों का रुख अनुचितः गोयल

By भाषा | Updated: November 18, 2021 20:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने बृहस्पतिवार को कहा कि गरीब एवं विकासशील देशों के साथ 'खास एवं अलग बर्ताव' को विकसित देशों द्वारा विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के सुधारों से जोड़ना अनुचित है।

गोयल ने भारतीय उद्योग परिसंघ के एक कार्यक्रम में कहा कि आज दुनिया को भी यह देखना होगा कि कुछ देश सही मायने में वैश्विक व्यापार नियमों का पारदर्शी एवं निष्पक्ष ढंग से पालन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि डब्ल्यूटीओ को अपने कामकाज की समीक्षा करने की जरूरत है।

डब्ल्यूटीओ की तरफ से गरीब एवं विकासशील देशों को व्यापार संबंधी कई प्रावधानों में छूट दी जाती है जिसे खास एवं भेदकारी बर्ताव कहा जाता है। ऐसा उनके लिए अधिक व्यापार अवसर पैदा करने के इरादे से किया जाता है। फिलहाल यह व्यवस्था है कि कोई भी देश खुद को विकासशील देश घोषित कर यह छूट ले सकता है।।

लेकिन अमेरिका ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा है कि स्व-घोषणा से डब्ल्यूटीओ वार्ता नाकामी की तरफ बढ़ रही है और इस संगठन की प्रासंगिकता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

वहीं भारत का मत है कि इस मसले पर डब्ल्यूटीओ के भीतर गहन विचार-विमर्श की जरूरत है और सभी सदस्यों को आम सहमति से खास बर्ताव के मुद्दे पर कोई निर्णय लेना चाहिए।

गोयल ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि डब्ल्यूटीओ को अपने कामकाज के तरीके की समीक्षा करने की जरूरत है। समस्या यह है कि विकसित देश सुधारों की बात करते हैं और फिर उसे खास बर्ताव वाले प्रावधान से जोड़ देते हैं। इससे विकासशील देशों को थोड़े फायदे मिलते हैं।’’

उन्होंने कहा कि विकासशील देशों को इन लाभों से वंचित कर विकसित देशों वाले पैमाने लागू करने की कोशिश पूरी तरह अनुचित है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब