लाइव न्यूज़ :

सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद अस्पतालों में आक्सीजन की हो रही तंगी: संगीता रेड्डी

By भाषा | Updated: April 23, 2021 12:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 23 अप्रैल चिकित्सा आक्सीजन का बिना रुकावट उत्पादन और आपूर्ति सुनिश्चित करने को लेकर सरकार के सख्त निर्देशों के बावजूद अस्पतालों में आक्सीजन की भारी कमी बनी हुई है। अपोलो हस्पिटल्स की संयुक्त प्रबंध निदेशक संगीता रेड्डी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

रेड्डी प्रतिद्धंदी अस्पताल मैक्स हेल्थकेयर द्वारा किये गये एक ट्वीट का जवाब दे रही थी। इस ट्वीट में कहा गया था कि मैक्स स्मार्ट हास्पिटल और मैक्स हास्पिटल साकेत के पास एक घंटे से भी कम समय की आक्सीजन आपूर्ति बची हुई है।

रेड्डी ने केन्द्रीय मंत्रियों, दिल्ली के मुख्यमंत्री और अन्य राज्य मंत्रियों को टैग करते हुये अपने ट्वीट में कहा, ‘‘सरकार के आदेशों के बावजूद अस्पतालों को सांस लेने के लिये हांफना पड़ रहा है। अस्पतालों के लिये अब यह हर घंटे वाली चुनौती बन गई है। जो प्रतिबद्धता जताई गई है उसमें होने वाली हर मिनट की देरी के लिये जीवन का नुकसान भुगतना पड़ सकता है।’’

इससे पहले मैक्स हेल्थकेअर ने संकटपूर्ण स्थिति बताते हुये ट्वीट किया था: ‘‘एसओएस- मैक्स स्मार्ट हास्पिटल और मैक्स हास्पिटल साकेत में एक घंटे से भी कम समय की आक्सीजन बची है। आईनोक्स से रात एक बजे से आक्सीजन की ताजा आपूर्ति के लिये प्रतीक्षा कर रहे हैं। 700 से अधिक मरीज भर्ती हैं, तुरंत सहायता की आवश्यकता है।’’

केन्द्र सरकार ने राज्यों को चिकित्सा आक्सीजन के उत्पादन और आपूर्ति कार्य को बिना किसी बाधा के किये जाने के आदेश दिये हैं। राज्यों से कहा गया है कि वह अपनी सीमाओं के आसपास परिवहन में कोई बाधा नहीं आने दें। केन्द्र ने कहा है कि राज्य सीमाओं पर परिवहन में होने वाली किसी भी बाधा के लिये वहां के जिला मजिस्ट्रेट और पुलिस सुपरिंटेंडेंट को जवाबदेह माना जायेगा।

संगीता रेड्डी ने बृहस्पतिवार को सरकार से आग्रह किया कि आक्सीजन टेंकरों को चिकित्सा अंबुलेंस का दर्जा दिया जाना चाहिये और उनके आवागमन के लिये ग्रीन कोरिडोर बनाया जाना चाहिये।

देश में कोविड- 19 संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ने के साथ ही राष्टूीय राजधानी तथा कई अन्य प्रमुख शहरों के अस्पतालों में आक्सीजन की गंभीर स्थिति की शिकायतें मिल रही हैं। अस्पतालों में भर्ती कोरोना वायरस के गंभीर मरीजों को आक्सजीन की आवश्यकता पड़ती है। जिन राज्यों में आक्सजीन का उत्पादन होता है उनके द्वारा अंतर- राज्यीय सीमाओं पर आपूर्ति में व्यवधान की वजह से परिस्थिति बिगड़ी है।

रेड्डी ने बृहस्पतिवार को ट्वीट के जरिये हरियाणा में एक आक्सीजन टेंकर को रोके जाने के बारे में बताया। यह टेंकर पानीपत में रिफिलिंग संयंत्र में जा रहा था। हालांकि, लगता है उनके ट्वीट के बाद इस टेंकर को प्रवेश करने दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठवार्षिक राशिफल 2026: सभी 12 राशियों का भविष्यफल, आपके करियर, व्यापार, स्वास्थ्य और निजी जीवन के लिए कैसा रहेगा नया साल

भारतNew Year 2026: किस देश में सबसे पहले मनाया जाता है नये साल का जश्न? जानें सबसे आखिरी में कौन सा देश नए साल का करता है स्वागत

क्रिकेटमेलबर्न क्रिकेट ग्राउंडः ‘बॉक्सिंग डे’ पर टूटे रिकॉर्ड, 94199 दर्शक पहुंचे, 2015 विश्व कप फाइनल के समय पहुंचे थे 93013, वीडियो

क्राइम अलर्टक्रिसमस में एक साथ शराब पी, झगड़ा होने पर दोस्त सौजन ने फ्रेंड रॉबिन थॉमस पर पत्थर से हमलाकर मार डाला

पूजा पाठMeen Rashifal 2026: शनि की वक्री चाल मीन राशिवालों कर सकती है परेशान, पढ़ें अपना वार्षिक राशिफल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवैश्विक बाजारों की उथल-पुथल के बीच Zest AMC का दमदार प्रदर्शन, 2024 में 72.4% ऑडिटेड रिटर्न के साथ?

कारोबारसार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों की संख्या 27 से घटकर 12?, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों का लाभ वित्त वर्ष 2025-26 के अंत तक 2 लाख करोड़ रुपये

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: दिल्ली से मुंबई तक, जानें आज 26 दिसंबर को पेट्रोल और डीजल के ताजा भाव

कारोबारएफटीएः मुक्त व्यापार समझौतों की ओर बढ़ता भारत

कारोबारअब फ्लाइट टिकट कैंसिल करने पर सिर्फ कटेंगे 99 रुपये, जानिए नए नियम के बारे में