लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने के बावजूद अगस्त में चीन का निर्यात, आयात बढ़ा

By भाषा | Updated: September 7, 2021 11:13 IST

Open in App

बीजिंग, सात सितंबर (एपी) कोरोना वायरस के डेल्टा वैरिएंट के प्रसार के बावजूद अगस्त में चीन का निर्यात और आयात बढ़ा है।

सीमा शुल्क विभाग के आंकड़ों के अनुसार, अगस्त में चीन का निर्यात एक साल पहले की तुलना में 25.6 प्रतिशत बढ़कर 294.3 अरब डॉलर पर पहुंच गया। जुलाई की तुलना में भी निर्यात में 18.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। वहीं इस दौरान आयात 33.1 प्रतिशत बढ़कर 236 अरब डॉलर रहा। जुलाई की तुलना में यह 28.7 प्रतिशत अधिक रहा।

चीन के व्यापार के आंकड़ों में अमेरिका और कुछ अन्य बाजारों में संक्रमण में बढ़ोतरी के बावजूद तेजी दर्ज हुई है। संक्रमण में वृद्धि से उपभोक्ता धारणा प्रभावित हुई है।

कैपिटल इकनॉमिक्स की शीना यू ने एक रिपोर्ट में कहा कि निर्यात और आयात पिछले महीने लगाए गए अनुमान से कहीं अधिक रहा है। इसकी वजह मजबूत मांग है। हालांकि, आंकड़ों से संकेत मिलता है कि आपूर्ति के मोर्चे पर कुछ दिक्कतें हैं।

अगस्त में अमेरिका को चीन का निर्यात एक साल पहले की तुलना में 15.5 प्रतिशत बढ़कर 51.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया। जुलाई की तुलना में इसमें 13.4 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस दौरान अमेरिका से चीन का आयात 33.3 प्रतिशत बढ़कर 14 अरब डॉलर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब