लाइव न्यूज़ :

दिल्ली परिवहन निगमः 1992 की पेंशन योजना से दूर रहे वर्तमान और पूर्व कर्मियों को देने का फैसला, 12000 होंगे लाभान्वित

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 1, 2022 14:40 IST

Delhi Transport Corporation: निगम के कर्मियों के लाभ के लिए 23 नवंबर, 1992 को केंद्र सरकार के भूतल परिवहन मंत्रालय ने डीटीसी पेंशन योजना को मंजूरी दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देसभी डीटीसी कर्मियों को उस योजना को अपनाने/न अपनाने का विकल्प दिया गया था। अगस्त, 1981 से नवंबर, 1992 के बीच सेवा में थे और उन्होंने 1992 की डीटीसी पेंशन योजना को नहीं चुना था।योजना से बाहर रहने का फैसला करने वाले कर्मियों ने भी उसमें शामिल करने की मांग करने लगे।

नई दिल्लीः दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) ने उन वर्तमान एवं पूर्व कर्मियों को पेंशन देने का फैसला किया जो डीटीसी पेंशन योजना, 1992 के तहत नहीं आते हैं। इस कदम से निगम के करीब 12000 वर्तमान एवं पूर्व कर्मी लाभान्वित होंगे।

 

 

एक सरकारी बयान में कहा गया है कि केंद्र सरकार के कर्मियों की तर्ज पर ही निगम के कर्मियों के लाभ के लिए 23 नवंबर, 1992 को केंद्र सरकार के भूतल परिवहन मंत्रालय ने डीटीसी पेंशन योजना को मंजूरी दी थी। उस साल उसे लागू करने के दौरान सभी डीटीसी कर्मियों को उस योजना को अपनाने/न अपनाने का विकल्प दिया गया था।

योजना में उत्तरोतर किये गये बदलाव के बाद, इस योजना से बाहर रहने का फैसला करने वाले कर्मियों ने भी उसमें शामिल करने की मांग करने लगे। बयान में कहा गया है कि आज दिन में अपनी बैठक में डीटीसी बोर्ड ने डीटीसी के उन कर्मियों/पूर्व कर्मियों के लिए इसपेंशन योजना को मंजूरी दी जो अगस्त, 1981 से नवंबर, 1992 के बीच सेवा में थे और उन्होंने 1992 की डीटीसी पेंशन योजना को नहीं चुना था।

टॅग्स :दिल्ली सरकारदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतओडिशा भीषण गर्मीः बौध शहर में 42.9 डिग्री सेल्सियस?, 11 स्थानों पर अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक दर्ज

भारतदिल्ली में भीषण लू का कहर, IMD ने 45 डिग्री सेल्सियस तक तापमान पहुंचने की चेतावनी दी

भारतक्या आप भी दिल्ली में घर ढूंढ रहे हैं? DDA की इस नई योजना में हो रही है लाखों की बचत, जानें पूरी डिटेल

भारतआखिर क्यों सीएम योगी आदित्यनाथ, मोहन यादव और विष्णु देव साय से मिले अमित शाह, यूपी, एमपी और छत्तीसगढ़ में क्या हो सकता?, इन राज्य में 2027-28 में चुनाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारMeta Layoffs: वर्क फ्रॉम होम और फिर सुबह 4 बजे आया 'छंटनी का फरमान'; मेटा ने 8 हजार कर्मचारियों को नौकरी से हटाया

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 20 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबारFuel Price Today: 20 मई को पेट्रोल, डीजल और CNG की नई कीमतें घोषित, यहाँ जानें शहरवार ताजा दरें

कारोबारबुलेट ट्रेन परियोजना को व्यावहारिक बनाने की चुनौती

कारोबारइटली और भारत के बीच रणनीतिक साझेदारी?, 2029 तक व्यापार को 20 अरब यूरो से आगे ले जाना