लाइव न्यूज़ :

विदेशों में बिकवाली बढ़ने से दिल्ली तेल तिलहन बाजार में गिरावट का रुख

By भाषा | Updated: January 14, 2021 21:08 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 जनवरी विदेशों में तेज गिरावट के समाचारों के बीच दिल्ली तेल तिलहन बाजार में बृहस्पतिवार को सरसों, बिनौला, सोयाबीन तेलों तथा पाम एवं पामोलीन तेल की कीमतों में गिरावट दर्ज हुई।

खाद्यतेल उद्योग के सूत्रों के अनुसार बुधवार की रात को मलेशिया एक्सचेंज में 4.5 प्रतिशत तथा शिकागो एक्सचेंज में दो प्रतिशत की गिरावट दर्ज हुई। वैश्विक स्तर पर खाद्य तेलों की मांग और खपत कम हुई है। विदेशी बाजारों में बिकवाली बढ़ने का असर स्थानीय कारोबार पर दिखाई दिया और भाव हानि दर्शाते बंद हुए।

सूत्रों ने कहा कि विदेशी बाजारों में गिरावट के बीच स्थानीय बाजार में सरसों दाना (तिलहन) और सरसों तेल कीमतों में गिरावट आई जबकि ऊंचे भाव पर मांग न होने के कारण मूंगफली दाना और तेल कीमतें पूर्ववत बनी रहीं। ऊंचे भाव पर मांग कमजोर रहने से सोयाबीन तेल कीमतों में गिरावट आई जबकि सोयाबीन खल (डीओसी या तेल रहित खल) की निर्यात मांग के कारण सोयाबीन दाना और लूज के भाव पूर्ववत बने रहे।

ऊंचे भाव पर वैश्विक मांग कमजोर रहने से सीपीओ एवं पामोलीन तेल कीमतों में भी गिरावट आई।

बाजार सूत्रों का कहना है कि सरकार को देश में तिलहन उत्पादन बढ़ाने पर ध्यान केन्द्रित करना चाहिये। अगले महीने सूरजमुखी की बिजाई शुरू होगी। ऐसे में किसानों को ज्यादा तिलहन के उत्पादन के लिए प्रोत्साहित करने की नीति अपनायी जानी चाहिए ताकि आयात पर निर्भरता अधिकाधिक सीमित हो सके।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,225 - 6,275 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,560- 5,625 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,950 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,200 - 2,260 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,400 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,890 -2,040 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,020 - 2,135 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 11,100 - 15,100 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 12,300 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 12,150 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 11,200 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 9,750 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,700 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 11,200 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब