लाइव न्यूज़ :

Delhi-Mumbai Expressway: 24 घंटे के मुकाबले महज 12 घंटे में पहुंचे दिल्ली से मुंबई, दिसंबर 2024 में शुरू, आठ लेन वाले एक्सप्रेस-वे पर 120 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी दौड़ाएं!

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 9, 2023 14:00 IST

Delhi-Mumbai Expressway 2023: ‘‘एक्सप्रेस-वे के जरिये दिल्ली से मुंबई की दूरी मौजूदा 24 घंटे के मुकाबले महज 12 घंटे में तय की जा सकेगी। यह स्थिति दिसंबर 2024 के आस-पास आ जाएगी, जब इस परियोजना के सारे खंडों में काम पूरा हो जाएगा।’’

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से गाड़ी दौड़ाई जा सकेगी।एक्सप्रेस-वे से लॉजिस्टिक्स (माल की ढुलाई एवं आपूर्ति के काम) को जबर्दस्त फायदा पहुंचेगा और गाड़ियों में ईंधन की बचत होगी। 26,000 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की।

Delhi-Mumbai Expressway 2023: सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के नवनियुक्त सचिव अनुराग जैन ने कहा कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का निर्माण कार्य अगले साल दिसंबर तक पूरा होने की उम्मीद है जिससे देश के दोनों महानगरों के बीच का फासला महज 12 घंटे में तय किया जा सकेगा।

जैन ने इंदौर में बताया,‘‘एक्सप्रेस-वे के जरिये दिल्ली से मुंबई की दूरी मौजूदा 24 घंटे के मुकाबले महज 12 घंटे में तय की जा सकेगी। यह स्थिति दिसंबर 2024 के आस-पास आ जाएगी, जब इस परियोजना के सारे खंडों में काम पूरा हो जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि आठ लेन वाले दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर 120 किलोमीटर प्रति घंटे की अधिकतम रफ्तार से गाड़ी दौड़ाई जा सकेगी।

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव ने कहा,"दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे से लॉजिस्टिक्स (माल की ढुलाई एवं आपूर्ति के काम) को जबर्दस्त फायदा पहुंचेगा और गाड़ियों में ईंधन की बचत होगी। यह मार्ग देश की तस्वीर बदल देगा।’’ मीडिया के साथ बातचीत से पहले, जैन ने उनके विभाग की मध्यप्रदेश में चल रहीं 26,000 करोड़ रुपये की लागत वाली राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की समीक्षा की।

उन्होंने बताया कि इन परियोजनाओं के तहत सूबे में कुल 7,700 किलोमीटर लंबी सड़कें बनाई जानी हैं। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग सचिव ने बताया कि कुल 1,350 किलोमीटर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे का 245 किलोमीटर लम्बा हिस्सा मध्यप्रदेश से गुजर रहा है और राज्य में इसके कुल नौ खंडों में से केवल एक हिस्से में महज पखवाड़े भर का काम बाकी है।

जैन ने बताया कि सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की देश में चार ‘मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स पार्क’ (एमएमएलपी) विकसित करने की योजना है और इनमें से सबसे पहला एमएमएलपी मध्यप्रदेश की आर्थिक राजधानी कहे जाने वाले इंदौर में बनेगा। उन्होंने बताया कि सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत इंदौर में 300 एकड़ में बनने वाले एमएमएलपी के लिए जमीन अधिग्रहण का काम सितंबर तक पूरा हो जाएगा और इसके बाद इसका निर्माण कार्य शुरू होगा।

टॅग्स :नितिन गडकरीमुंबईदिल्लीइंदौर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी