लाइव न्यूज़ :

भारत में रियल एस्टेट के लिए दिल्ली सबसे ‘हरा-भरा’ शहर; दुनिया में 63वें स्थान पर: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: September 29, 2021 19:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 सितंबर संपत्ति सलाहकार नाइट फ्रैंक के एक अध्ययन के अनुसार, दिल्ली भारत में रियल एस्टेट के लिए सबसे हरा-भरा या हरित शहर है, लेकिन वैश्विक स्तर पर इसका स्थान 63वां है।

लंदन, शंघाई, न्यूयॉर्क, पेरिस और वाशिंगटन डीसी रियल एस्टेट के लिए दुनिया के शीर्ष पांच हरित शहरों हैं।

नाइट फ्रैंक ने एक बयान में कहा, "विश्व स्तर पर 63वें स्थान पर दिल्ली भारत में रियल एस्टेट के लिए सबसे हरा-भरा शहर है। चेन्नई वैश्विक स्तर पर 224वें, मुंबई 240वें, हैदराबाद 245वें, बेंगलुरु 259वें और पुणे 260वें है।"

अपने शोध में, सलाहकार कंपनी ने 286 शहरों को कई कारकों पर मापा, जैसे कि अच्छी तरह से विकसित सार्वजनिक परिवहन नेटवर्क, शहरी हरित स्थान और उच्च संख्या में हरित भवन।

नाइट फ्रैंक ने यह भी कहा कि भारत को 2022 में रियल एस्टेट के क्षेत्र में विदेशों से 2.5 अरब डॉलर का निवेश मिलने का अनुमान है।

2022 में विदेशों से रियल एस्टेट निवेश के लिए अमेरिका, ब्रिटेन, जर्मनी, फ्रांस और नीदरलैंड शीर्ष गंतव्य बनने जा रहे हैं।

नाइट फ्रैंक इंडिया के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक शिशिर बैजल ने कहा: "हाल के दिनों में संरचनात्मक सुधारों की एक श्रृंखला से देश के रियल एस्टेट क्षेत्र ने दुनिया का ध्यान आकर्षित किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी एसआईआरः 13 करोड़ 39 लाख 84 हजार 792 मतदाता?,  2 करोड़ 6000 मतदाताओं के नाम कटे, नंबर-1 प्रयागराज, देखिए टॉप-5 जिलेवार सूची?

भारतकिसके पास कौन सा मंत्रालय?, भाजपा-जदयू के बीच उलझा, मुख्यमंत्री पद के साथ गृह मंत्रालय पर अड़ी बीजेपी, बैठक रद्द?

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब