लाइव न्यूज़ :

बौद्धिक संपदा अधिकार संबंधी मामलों से निपटने के लिये दिल्ली उच्च न्यायालय ने आईपी डिवीजन बनाया

By भाषा | Updated: July 6, 2021 23:30 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई दिल्ली उच्च न्यायालय ने बौद्धिक संपदा अधिकारों (आईपीआर) से जुड़े तमाम मामलों से निपटने के लिये एक बाद्धिक संपदा प्रभाग (आईपीडी) बनाया है।

न्यायाधिकरण सुधारों (सेवाओं की शर्तों और तर्कसंगतता) अध्यादेश 2021 ने आईपीआर के परिचालन से जुड़े विभिन्न कानूनों के तहत बने बोर्ड और अपीलीय न्यायाधिकरणों को समाप्त कर दिया।

आईपीडी बनाने का फैसला दिल्ली उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश डी. एन. पटेल की अध्यक्षता में बनी समिति की सिफारिशों के आधार पर लिया गया है। इस समिति में न्यायमूर्ति प्रतिभा एम सिंह और संजीव नरुला भी शामिल थे। समिति ने आईपीआर और गैर- आईपीआर विषय दोनों से जुड़े कानूनों के बारे में अपनी रिपोर्ट सौंप दी है।

उच्च न्यायालय ने एक वक्तव्य में कहा है मुख्य न्यायधीश द्वारा समय समय पर आईपीडी पीठ को अधिसूचित किया जाता रहेगा। वहीं इस तरह के मामलों को देखने के लिये विशिष्ट आईपीडी पीठ का भी गठन किया जाता रहेगा।

बयान में कहा गया है कि विभिन्न बोर्डों, न्यायाधिकरण के तहत लंबित मामले और नये मामलों को देखने का अधिकार अब उच्च न्यायालयों के पास होगा।

न्यायाधिकरण सुधारों (सेवाओं की शर्तों और तर्कसंगतता) अध्यादेश 2021 और इसके प्रभाव में आने से आईपीआर के परिचालन से जुड़े विभिन्न कानूनों के तहत बने बोर्ड और अपीलीय न्यायाधिकरणों को समाप्त कर दिया गया है। इसी तथ्य को सामने रखते हुये दो सदस्यी समिति और आईपीडी के गठन का फैसला लिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब