लाइव न्यूज़ :

दिल्ली सरकार ने दिया दिवाली तोहफा, अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों के न्यूनतम वेतन बढ़ाया, जानें सबकुछ

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 12, 2022 21:55 IST

दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह उनके लिए महंगाई से एक राहत होगी। संशोधित मासिक वेतन एक अक्टूबर से मान्य होगा।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली सरकार ने मई में न्यूनतम वेतन में वृद्धि की थी। दिल्ली सरकार मजदूरों को देश में ‘सबसे अधिक न्यूनतम वेतन’ देती है।सुपरवाइजर और लिपिक संवर्ग के लिए न्यूनतम वेतन दरों में भी संशोधन किया गया है।

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार ने अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों को दिवाली का तोहफा दिया है। संशोधित मासिक वेतन एक अक्टूबर से मान्य होगा। दिवाली से पूर्व दिल्ली सरकार ने अकुशल, अर्धकुशल और कुशल श्रमिकों के न्यूनतम पारिश्रमिक में वृद्धि की है।

उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि यह उनके लिए महंगाई से एक राहत होगी। दिल्ली सरकार के बयान के अनुसार अकुशल श्रमिकों का वेतन 16,506 रुपये की जगह अब 16,792 रुपये होगा, अर्धकुशल श्रमिकों की तनख्वाह 18,187 रुपये के बजाय पर अब 18,499 रुपये होगी तथा कुशल श्रमिकों का वेतन 20,019 रुपये के बजाय 20,357 रुपये होगा।

इससे पहले दिल्ली सरकार ने मई में न्यूनतम वेतन में वृद्धि की थी। सिसोदिया ने कहा, ‘‘ न्यूनतम वेतन में वृद्धि महंगाई की मार झेल रहे श्रमिक वर्ग के लिए राहत देगी।’’ उन्होंने दावा किया कि दिल्ली सरकार मजदूरों को देश में ‘सबसे अधिक न्यूनतम वेतन’ देती है।

कर्मियों के सुपरवाइजर और लिपिक संवर्ग के लिए न्यूनतम वेतन दरों में भी संशोधन किया गया है। गैर मैट्रिक कर्मियों के मासिक वेतन 18,187 रुपये से बढ़ाकर 18499 रुपये कर दिया गया है जबकि मैट्रिक कर्मियों के लिए यह 20,019 रुपये से बढ़ाकर 20,357 रुपये कर दिया गया है। 

टॅग्स :दिल्ली सरकारअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाAam Aadmi Party
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित