लाइव न्यूज़ :

Delhi-Ghaziabad-Meerut RRTS: आरआरटीएस कॉरिडोर 82 किमी से अधिक लंबा, दिल्ली से मेरठ की दूरी कम, जानें फेयर और खासियत

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 5, 2024 18:11 IST

Delhi-Ghaziabad-Meerut RRTS Inauguration: प्रधानमंत्री कोलकाता से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुरादनगर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) स्टेशन से नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहेंगे।एनसीआरटीसी अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मुरादनगर, मोदी नगर दक्षिण और मोदी नगर उत्तर शामिल हैं।

Delhi-Ghaziabad-Meerut RRTS Inauguration: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बुधवार को दुहाई से मोदीनगर उत्तर तक दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस गलियारे के 17 किलोमीटर लंबे अतिरिक्त खंड का उद्घाटन करेंगे। राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (एनसीआरटीसी) के अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी। प्रधानमंत्री कोलकाता से वीडियो कांफ्रेंस के जरिए मुरादनगर रीजनल रैपिड ट्रांजिट सिस्टम (आरआरटीएस) स्टेशन से नमो भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उद्घाटन के दौरान केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहेंगे।

इसके साथ ही दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर दुहाई से मोदीनगर उत्तर तक अतिरिक्त 17 किलोमीटर का रास्ता परिचालन प्राथमिकता खंड से आगे बढ़कर परिचालन के लिए तैयार हो जाएगा। इस ट्रेन के विस्तार में तीन स्टेशन होंने। इनमें मुरादनगर, मोदी नगर दक्षिण और मोदी नगर उत्तर शामिल हैं।

एनसीआरटीसी ने एक बयान में कहा, ‘‘इस अतिरिक्त 17 किलोमीटर के खंड के उद्घाटन के साथ ही दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के 34 किलोमीटर के मार्ग पर नमो भारत सेवा निर्बाध रूप से उपलब्ध हो जाएगी। साहिबाबाद से मोदीनगर उत्तर तक इसमें आठ स्टेशन शामिल हो जाएंगे।’’

दिल्ली को मेरठ से जोड़ने वाले भारत के पहले आरआरटीएस कॉरिडोर की आधारशिला प्रधानमंत्री ने मार्च 2019 में रखी थी। इसे अक्टूबर 2023 में यात्री संचालन के लिए शुरू किया गया था। बयान में कहा गया, ‘‘नमो भारत ट्रेन सेवा के नए जोड़े गए 17 किलोमीटर के खंड को दिल्ली-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर के कवरेज को इसकी प्रारंभिक परिचालन प्राथमिकता खंड से परे बढ़ाया गया है।

यह विस्तार क्षेत्रीय संपर्क को बढ़ावा देने के लिए तैयार है, जिससे क्षेत्र के भीतर आवागमन अधिक सुविधाजनक और निर्बाध हो जाएगा।’’ आरआरटीएस की डिजाइन गति 180 किमी प्रति घंटे और संचालन गति 160 किमी प्रति घंटे है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर 82 किलोमीटर से अधिक लंबा है, जिससे दिल्ली और मेरठ के बीच यात्रा का समय एक घंटे से भी कम होने की उम्मीद है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीमेरठगाजियाबाददिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित