लाइव न्यूज़ :

दिल्लीः बिजली सब्सिडी के चयन के लिए दिल्लीवासियों को मिस्ड कॉल, व्हाट्सऐप विकल्प, जानिए सबकुछ

By भाषा | Updated: August 21, 2022 13:22 IST

दिल्ली के ऊर्जा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बिजली विभाग, डिस्कॉम और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।

Open in App
ठळक मुद्देबिजली सब्सिडी के चयन की प्रक्रिया सरल बनाने का फैसला किया है। दिल्लीवासियों को क्यूआर (क्विक रिस्पांस) कोड के माध्यम से भी विकल्प चुनने का विकल्प मौजूदा होगा।फिलहाल लगभग 47,11,176 परिवार बिजली सब्सिडी का लाभ उठा रहे हैं।

नई दिल्लीः दिल्ली सरकार जल्द ही एक फोन नंबर जारी करेगी जिससे शहरवासियों को यह विकल्प चुनने में सुविधा होगी कि वे एक अक्टूबर से मुफ्त बिजली योजना का लाभ लेना चाहते हैं या नहीं। दिल्ली के ऊर्जा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभालने वाले उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने बिजली विभाग, डिस्कॉम और अन्य संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता की।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने बिजली सब्सिडी के चयन की प्रक्रिया सरल बनाने का फैसला किया है। हम जल्द ही एक फोन नंबर जारी करेंगे, जहां उपभोक्ता बिजली सब्सिडी के लिए अपनी पसंद दर्ज करने के लिए मिस्ड कॉल दे सकते हैं या व्हाट्सएप संदेश छोड़ सकते हैं। दिल्लीवासियों को क्यूआर (क्विक रिस्पांस) कोड के माध्यम से भी विकल्प चुनने का विकल्प मौजूदा होगा।

राजधानीवासियों को बिल के साथ संलग्न एक फॉर्म भरने के अलावा, बिल पर अंकित क्यूआर कोड के माध्यम से या डिस्कॉम सेंटर जाकर इस विकल्प को चुनने की सुविधा मिलेगी। फिलहाल लगभग 47,11,176 परिवार बिजली सब्सिडी का लाभ उठा रहे हैं। सभी उपभोक्ताओं को एक अक्टूबर से सब्सिडी छोड़ने या मुफ्त बिजली प्राप्त करते रहने का विकल्प दिया जाएगा।

सिसोदिया ने अधिकारियों को उपभोक्ताओं के लिए इस प्रक्रिया को सरल बनाने का निर्देश दिया, ताकि हर नागरिक लंबी प्रक्रिया में शामिल होने के बजाय विभाग के साथ अपनी पसंद को आसानी से पंजीकृत कर सके। वर्षों से, लोगों का सुझाव है कि आर्थिक रूप से मजबूत परिवारों को सब्सिडी प्रदान करने के बजाय, इस पैसे का इस्तेमाल स्कूलों और अस्पतालों के लिए किया जाना चाहिए।

टॅग्स :दिल्ली सरकारAam Aadmi Partyमनीष सिसोदियाअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम