लाइव न्यूज़ :

हर साल ग्रंथियों और पुजारियों को 216000 रुपये?, अरविंद केजरीवाल ने 18000 रुपये मासिक भत्ता देने का वादा किया, देखें वीडियो

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 30, 2024 12:52 IST

Delhi Assembly Elections: पुजारी और ग्रंथी हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन उनकी अक्सर उपेक्षा की जाती है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनावों में ‘आप’ लगातार चौथी बार सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रही है।दोबारा सत्ता में आती है तो ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ शुरू की जाएगी।घोषणा ऐसे समय में की गई है जब दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं।

Delhi Assembly Elections: आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने मंदिरों के पुजारियों और गुरुद्वारों के ग्रंथियों को 18,000 रुपये मासिक भत्ता देने का वादा करते हुए सोमवार को घोषणा की कि अगर उनकी पार्टी दिल्ली में दोबारा सत्ता में आती है तो ‘पुजारी ग्रंथी सम्मान योजना’ शुरू की जाएगी। यह घोषणा ऐसे समय में की गई है जब दिल्ली में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इन चुनावों में ‘आप’ लगातार चौथी बार सत्ता में बने रहने की कोशिश कर रही है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘पुजारी और ग्रंथी हमारे समाज का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, लेकिन उनकी अक्सर उपेक्षा की जाती है।

देश में पहली बार, हम उन्हें समर्थन देने के लिए एक योजना शुरू कर रहे हैं जिसके तहत उन्हें 18,000 रुपये का मासिक भत्ता दिया जाएगा।’’ उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए पंजीकरण कल यानी मंगलवार से शुरू होगा। उन्होंने यह भी कहा कि वह मंगलवार को कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर जाकर वहां पुजारियों के लिए पंजीकरण प्रक्रिया का निरीक्षण करेंगे।

 

टॅग्स :दिल्ली विधान सभा चुनाव 2020Aam Aadmi Partyअरविंद केजरीवाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित