लाइव न्यूज़ :

उत्तर प्रदेश में ‘औद्योगिक क्रांति’ ला सकता है रक्षा औद्योगिक गलियारा : राजनाथ

By भाषा | Updated: November 12, 2021 17:04 IST

Open in App

लखनऊ, 12 नवंबर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शुक्रवार को कहा उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारा आने वाले समय में राज्य में औद्योगिक क्रांति लाएगा।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा से उत्तर प्रदेश और तमिलनाडु में रक्षा गलियारे स्थापित किए गए हैं। इनका उद्देश्य हमारे लिये ऐसा पारिस्थितिकी तंत्र विकसित करना है, जिससे छोटी से बड़ी जितनी भी जरूरते हैं आसानी से, एक जगह से और किफायती तरीके से पूरी हो सकें।

राजधानी में उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे में निवेश प्रोत्साहन हेतु आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश की औदयोगिक विरासत बहुत पुरानी है। यहां के अनेक जनपद ऐसे हैं, जो अपने उत्पादों और उदयोग के लिये दूर दूर तक मशहूर है।

लखनऊ की चिकनकारी से लेकर भदोही का कालीन, कानपुर के चमड़े के उत्पाद से लेकर मुरादाबाद के पीतल उदयोग ने देश ही नहीं, बल्कि दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ी है। आने वाले समय में यह प्रदेश रक्षा और वैमानिकी में दुनियाभर में अपनी छाप छोड़ने के लिये पूरी तरह से तैयार है। ‘‘मुझे पूरा विश्वास हैं कि उत्तर प्रदेश में हम रक्षा और वैमानिकी क्षेत्र को विकसित करने में कामयाब होंगे।’’

उन्होंने कहा, ‘‘हमारी सरकार और मैं उदयोगों की जरूरतें और इनके जोखिम को अच्छी तरह से समझता हैं। देश को जल्द से जल्द आत्मनिर्भर बनाने की क्षमता यदि किसी में है, तो वह आप सबके अंदर, हमारे जो निजी उद्योग के क्षेत्र हैं, उनके अंदर ही है।’’

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार रक्षा उद्योग से जुड़़ी जरूरतों को पूरी करने के लिये पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। अगर हम आपकी ताकत को समझते हैं, तो आपकी जरूरतों को भी उसी अच्छी तरह से समझते हैं ।

सिंह ने कहा कि पहली बार निजी उद्योग को घरेलू विनिर्माण बजट में हिस्सा दिया गया है। निजी उद्योगों को आगे बढ़ाने में हम कितनी रुचि ले रहे हैं इसका अंदाजा इस बात से लगता है कि 2000 से 2014 तक लगभग 200 लाइसेंस की तुलना में हम लोगो ने 2014 से लेकर 2021 तक सात साल में 350 लाइसेंस दिये हैं।

रक्षा मंत्री सिंह ने कहा कि पिछले चार साल में उत्तर प्रदेश में व्यापार का एक अनुकूल वातावरण बना है। पहले उत्तर प्रदेश और बिहार से लोग बहुत घबराते थे, लेकिन अब राज्य में ऐसा वातावरण बना है जिसने व्यापार को बड़ी मात्रा में अपनी ओर आकर्षित किया है।

उन्होंने उत्तर प्रदेश की योगी सरकार के काम की तारीफ करते हुये कहा कि किसी भी निवेश के लिये कानून व्यवस्था ठीक होनी चाहिए। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था के क्षेत्र में बहुत बेहतर काम किया है ।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार औद्योगिक विकासके लिये प्रयास कर रही है और केंद्र सरकार भी उसमें कही पीछे नहीं है ।

सिंह ने कहा कि जिस तरह से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने काम किया है उसकी जितनी भी सराहना की जाए कम है ।

इससे पहले मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश रक्षा औद्योगिक गलियारे के बारे में किये गये कार्यों की विस्तार से जानकारी दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

पूजा पाठBohag Bihu 2026: कब है रोंगाली बिहू? जानिए क्यों खास हैं उत्सव के ये 7 दिन

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुलेः 200वें जयंती, भारत के दिव्य पथ-प्रदर्शक

भारतBaramati Bypoll 2026: राजनीतिक पतन के बाद बारामती में समर्थन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब