लाइव न्यूज़ :

सेल के आरएमडी मुख्यालय को 'बंद' करने का निर्णय एक बड़ी साजिश का हिस्सा: तृणमूल कांग्रेस

By भाषा | Updated: June 14, 2021 23:10 IST

Open in App

कोलकाता, 14 जून तृणमूल कांग्रेस ने कहा कि कोलकाता स्थित भारतीय इस्पात प्राधिकरण के कच्ची सामग्री संभाग (आरएमडी) मुख्यालय को "बंद" करने का फैसला राज्य के खिलाफ केंद्र की एक बड़ी साजिश का हिस्सा है।

तृणमूल कांग्रेस के मजदूर संघ की राज्य इकाई के सचिव रिताब्रता बनर्जी ने कहा कि केंद्र सरकार ने आरएमडी के सेल के लाभ में एक बड़ा योगदान देने और पश्चिम बंगाल में उससे संबंधित सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों की मदद करने के बावजूद यह कदम उठाया है।

उन्होंने कहा, "हमारे पास जानकारी है कि आरएमडी को राउरकेला एवं बोकारो में दो आबद्ध खानों से जोड़ा जाएगा और धीरे-धीरे बंद कर दिया जाएगा।"

बनर्जी ने कहा, "इस फैसले से आरएमडी पर आश्रित पश्चिम बर्धमान जिले की मिश्र धातु इकाइयां बंद हो जाएंगी और हजारों लोगों बेरोजगार हो जाएंगे।"

उन्होंने कहा कि सरकार के इस फैसले के तार केवल भाजपा की "बंगाल के प्रति विद्वेष और यहां के लघु एवं मध्यम उद्यमों को बंद करने की साजिश" से जोड़े जा सकते हैं।

बनर्जी ने कहा कि इंडियन नेशनल तृणमूल ट्रेड यूनियन कांग्रेस कंपनी के कोलकाता स्थित आरएमडी कार्यालय और पश्चिम बर्धमान में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करते हुए विरोध प्रदर्शन करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 10वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें