लाइव न्यूज़ :

यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 में 200 एकड़ में बनेगा डेटा सेंटर

By भाषा | Updated: August 7, 2021 15:31 IST

Open in App

नोएडा, सात अगस्त यमुना एक्सप्रेस-वे विकास प्राधिकरण के सेक्टर-28 में डेटा सेंटर पार्क विकसित किया जाएगा। इसकी योजना इस माह के अंत तक आ आएगी। इस परियोजना में विश्व की डेटा सेंटर बनाने वाली बड़ी कंपनियों के आने की उम्मीद है।

यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि यमुना प्राधिकरण के सेक्टर-28 में डेटा सेंटर पार्क विकसित किया जाएगा। इस महीने के अंत तक यह योजना आ जाएगी। इसके लिए 200 एकड़ जमीन आरक्षित की गई है। पहले चरण में 20 भूखंडों की योजना लाई जाएगी।

इसी सेक्टर में ही मेडिकल डिवाइस पार्क भी बनना है। इस योजना में करीब 10 एकड़ के भूखंड होंगे। योजना में विदेशी कंपनियों के भी आने की उम्मीद है। अधिकारियों का कहना है कि इस योजना के आने से यमुना प्राधिकरण में निवेश आएगा और लोगों को रोजगार भी मिल सकेगा।

अधिकारियों ने कहा कि इससे राज्य को 20 हजार करोड़ रुपये का निवेश मिलेगा। इस नीति को यमुना प्राधिकरण ने स्वीकार कर लिया है। पिछली बोर्ड बैठक में इस पर मुहर लग चुकी है। इस नीति के दायरे में 40 मेगावॉट क्षमता वाले डेटा सेंटर ही आएंगे। परियोजना में लिए जाने वाले ऋण में सरकार 60 प्रतिशत तक सब्सिडी देगी।

जमीन खरीदने में भी 25 प्रतिशत का अनुदान मिलेगा। किसी कंपनी द्वारा पहली इकाई के निर्माण में स्टाम्प शुल्क में 100 प्रतिशत की छूट मिलेगी। जबकि दूसरी इकाई लगाने में यह छूट 50 प्रतिशत होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 6 की मौत

विश्वAsian Boxing Championships 2026: विश्वनाथ सुरेश को गोल्ड?, 5 स्वर्ण पदक के साथ 16 पदक

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान