लाइव न्यूज़ :

भारत के साथ मुद्रा अदला-बदली व्यवस्था से श्रीलंका का मुद्रा भंडार बेहतर रहेगा: केंद्रीय बैंक

By भाषा | Updated: June 28, 2021 20:52 IST

Open in App

कोलंबो, 28 जून श्रीलंकाई केंद्रीय बैंक के प्रमुख डब्ल्यू डी लक्ष्मण ने सोमवार को यहां कहा कि कहा कि देश में मुद्रा भंडार बढ़ाने के लिये भारतीय रिजर्व बैंक के साथ मुद्रा अदला-बदली व्यवस्था तात्कालिक कार्य योजना का प्रमुख हिस्सा है।

उन्होंने एक सवाल के जवाब में यह बात कही। उनसे उस अटकल के बारे में पूछा गया था कि श्रीलंका को कर्ज की किस्त और ऋण लौटाने की बाध्यताओं के बीच विदेशी मुद्रा संकट का सामना करना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा, ‘‘केंद्रीय बैंक के पास मुद्रा प्रवाह की जो संभावना है, उसमें बांग्लादेश बैंक से 25 करोड़ डॉलर की अदला-बदली व्यवस्था शामिल है। यह जुलाई में आने की उम्मीद है। इसके अलावा दक्षेस (दक्षिण एशियाई क्षेत्रीय सहयोग संगठन) वित्त अदला-बदली व्यवस्था के तहत भारतीय रिजर्व बेंक से 40 करोड़ डॉलर अगस्त 2021 में मिलने की उम्मीद है। साथ ही विशेष अदला-बदली व्यवस्था के तहत 100 करोड़ डॉलर को लेकर रिजर्व बैंक से बातचीत हो रही है।’’

लक्ष्मण ने कहा कि बैंक 4 अरब डॉलर के सकल आधिकारिक मुद्रा भंडार के साथ अभी अपना ध्यान कर्ज की किस्त और ऋण लौटाने की बाध्यताओं पर दे रहा है। इसके अलावा पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना के साथ आपातकालीन 1.5 अरब डॉलर की अदला-बदली व्यवस्था है।

विश्लेषकों ने कहा कि श्रीलंका का कर्ज अदायगी बाध्यता 2021 के लिये 3.6 अरब डॉलर होगा।

गवर्नर ने कहा कि श्रीलंका अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष के विशेष आहरण अधिकार के तहत अगस्त 2021 में 80 करोड़ डॉलर प्राप्त करने की उम्मीद कर रहा है।

गवर्नर ने कहा कि सरकार के लिये कर्ज अदायगी बाध्यता के कारण आने वाले समय में विदेशी मुद्रा भंडार के स्तर पर उतार-चढ़ाव आ सकता है। लेकिन वित्त पोषण और मुद्रा भंडार को पर्याप्त स्तर पर बनाये रखने को लेकर ठोस रणनीति तैयार की गयी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब