लाइव न्यूज़ :

कमजोर हाजिर मांग से कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

By भाषा | Updated: August 31, 2021 15:14 IST

Open in App

कारोबारियों द्वारा अपने सौदों के आकार को घटाने से वायदा कारोबार में मंगलवार को कच्चे तेल की कीमत 61 रुपये की गिरावट के साथ 5,010 रुपये प्रति बैरल रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में कच्चातेल के सितंबर माह में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 61 रुपये अथवा 1.2 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,010 रुपये प्रति बैरल रह गई जिसमें 4,204 लॉट के लिए कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों की कटान करने से वायदा कारोबार में कच्चा तेल कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर, न्यूयॉर्क में वेस्ट टैक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का दाम 1.23 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.36 डालर प्रति बैरल रह गया। इस बीच वैश्विक मानक माने जाने वाले ब्रेंट क्रूड का दाम 0.95 प्रतिशत घटकर 72.71 डालर प्रति बैरल रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकमजोर मांग से निकेल वायदा कीमतों में गिरावट

कारोबारहाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में तेजी

कारोबारहाजिर मांग से सोना वायदा कीमतों में तेजी

कारोबारकमजोर हाजिर मांग के कारण कच्चातेल वायदा कीमतों में गिरावट

कारोबारहाजिर मांग से तांबा वायदा कीमतों में तेजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?