क्रेडाई ने हर्ष वर्धन पटोडिया को अध्यक्ष चुना

By भाषा | Updated: March 30, 2021 17:11 IST2021-03-30T17:11:05+5:302021-03-30T17:11:05+5:30

CREDAI elected Harsh Vardhan Patodia as its president. | क्रेडाई ने हर्ष वर्धन पटोडिया को अध्यक्ष चुना

क्रेडाई ने हर्ष वर्धन पटोडिया को अध्यक्ष चुना

नयी दिल्ली, 30 मार्च रियल्टी कंपनियों के संगठन कनफेडरेशन ऑफ रियल एस्टेट डेवलपर्स एसोसिएशंस ऑफ इंडिया (क्रेडाई) ने हर्ष वर्धन पटोडिया को अपना नया राष्ट्रीय अध्यक्ष चुना है।

कोलकाता के यूनिमार्क समूह के प्रबंध निदेशक पटोडिया एक अप्रैल, 2021 से दो साल तक क्रेडाई अध्यक्ष रहेंगे।

क्रेडाई ने मंगलवार को बयान में कहा कि अपने पहले संबोधन में पटोडिया ने अपने सदस्य डेवलपर्स के निर्माण स्थलों पर काम करने वाले ढाई करोड़ निर्माण श्रमिकों को कोविड-19 का टीका मुफ्त लगवाने की घोषणा की।

उन्होंने कहा कि श्रमिकों को सरकार की ओर से मंजूर प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन करते हुए टीका लगवाया जाएगा।

क्रेडाई के सदस्यों की संख्या 13,000 है। क्रेडाई के मौजूदा अध्यक्ष सतीश मागर का कार्यकाल 31 मार्च, 2021 को पूरा हो रहा है। मागर अब क्रेडाई के राष्ट्रीय चेयरमैन होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: CREDAI elected Harsh Vardhan Patodia as its president.

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे