लाइव न्यूज़ :

सेबी के जुर्माना लगाने को चेतावनी में बदलने के सैट के आदेश पर न्यायालय ने लगाई रोक

By भाषा | Updated: January 6, 2021 18:53 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जनवरी उच्चतम न्यायालय ने प्रतिभूति अपीलीय न्यायाधिकरण (सैट) के उस आदेश पर रोक लगा दी है, जिसमें उसने ट्रेडिंग में धोखाधड़ी के एक मामले में बाजार नियामक सेबी द्वारा जुर्माना लगाने के आदेश को चेतावनी में बदल दिया था।

न्यायालय ने यह आदेश भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) द्वारा सैट के आदेश के खिलाफ दायर एक अपील पर दिया।

याचिका में यह भी कहा गया कि सैट ने इसी तरह के आदेश कई दूसरे मामलों में भी दिए हैं, जिसके चलते सेबी द्वारा इस अदालत में कई अपील दायर की जा रही हैं।

न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति इंदिरा बनर्जी और न्यायमूर्ति संजीव खन्ना की पीठ ने कहा कि धोखाधड़ीपूर्ण और अनुचित व्यापारिक व्यवहार में शामिल होने के कारण लगाए गए जुर्माने को चेतावनी में बदलना वैधानिक प्रावधान के विपरीत है।

न्यायालय ने कहा, ‘‘पहली नजर में, धारा 15एचए के तहत लगाए गए जुर्माने को एक चेतावनी से बदलना, वैधानिक प्रावधानों के विपरीत है।’’

सेबी अधिनियम की धारा 15एचए में न्यूनतम पांच लाख रुपये का जुर्माना है, जो प्रतिभूति बाजार से संबंधित धोखाधड़ी और अनुचित व्यापार प्रथाओं में शामिल होने पर 25 करोड़ रुपये तक हो सकता है।

अदालत ने कहा, ‘‘सैट संविधान के अनुच्छेद 226 के तहत अधिकार क्षेत्र का इस्तेमाल नहीं कर रहा है और वह राज्य द्वारा गठित निकाय है। यहां तक ​​कि अनुच्छेद 226 के तहत भी क्षेत्राधिकार का इस्तेमाल कानून के अनुरूप किया जाना चाहिए।’’

इसलिए शीर्ष न्यायालय ने सैट के आदेश पर रोक लगा दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब