लाइव न्यूज़ :

असम तेल कुएं में आग के मामले में न्यायालय ने पर्यावरण नुकसान आकलन के लिये समिति का पुनर्गठन किया

By भाषा | Updated: September 2, 2021 22:52 IST

Open in App

उच्चतम न्यायालय ने असम के बाघजन तेल कुएं में पिछले वर्ष लगी भीषण आग के मामले में एनजीटी द्वारा गठित 10 सदस्यीय समिति से असम के मुख्य सचिव और ऑयल इंडिया लि. (ओआईएल) के प्रबंध निदेशक को हटाते हुए पांच सदस्यीय नई समिति का गठन किया है। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ओआईएल के बाघजन तेल कुएं में पिछले साल लगी भीषण आग से हुई पर्यावरणीय क्षति का आकलन करने के बाद उपचारात्मक कार्रवाई के बारे में सुझाव देने के लिये इस समिति का गठन किया गया है। शीर्ष न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा कि नई समिति की अध्यक्षता गुवाहटी उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश न्यायमूर्ति बीपी कटके करेंगे। इससे पहले नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) द्वारा 10 सदस्यीय समिति का गठन किया गया था, जिसमें असम के मुख्य सचिव को अध्यक्ष और ओआईएल के प्रबंध निदेशक को समिति में सदस्य के तौर पर शामिल किया गया था। गौरतलब है कि बाघजन तेल के कुएं में आग लगने से आस-पास के क्षेत्र में वनस्पतियों और जीवों को बड़ा नुकसान हुआ। न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति विक्रम नाथ और न्यायमूर्ति हेमा कोहली की पीठ ने ओआईएल को नयी समिति के खर्च के लिए 50 लाख रुपये जमा करने का निर्देश भी दिया है। पीठ ने कहा कि समिति जैव विविधता और पर्यावरण को हुए नुकसान का अंतिम मूल्यांकन करने के बाद अपनी अंतरिम रिपोर्ट पेश करेगी, ताकि जल्द से जल्द उचित उपाय किए जा सकें। पीठ ने कहा, ‘‘एनजीटी ने 10 सदस्यों वाली एक बड़ी समिति का गठन किया था। इतने सदस्यों वाली समिति को कम अंतराल पर बुलाना मुश्किल हो सकता है।’’ पीठ ने एनजीटी द्वारा समिति में असम के मुख्य सचिव को अध्यक्ष बनाये जाने और आयल इंडिया के प्रबंध निदेशक को सदस्य के तौर पर शामिल किये जाने को लेकर एतराज जताया था। इसके बाद पीठ ने इसके स्थान पर पांच सदस्यों वाली नई समिति के गठन का आदेश दिया। उच्चतम न्यायालय ने कहा कि समिति द्वारा अंतरिम रिपोर्ट एक महीने के भीतर न्यायालय को सौंपी जाएगी और उसके एक सप्ताह बाद मामले को सूचीबद्ध किया जाएगा। साथ ही समिति उपचारात्मक उपाय करने और रिपोर्ट में अंतिम उपचारात्मक उपायों का सुझाव देने के लिए भी स्वतंत्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारतदिल्ली बार काउंसिल चुनावः मतगणना पर रोक, प्रधान न्यायाधीश सूर्यकांत ने कहा- न्यायालय फैसला नहीं सुनाता, तब तक मतपत्रों की गिनती स्थगित

कारोबारऊर्जा संकट और बढ़ते विदेशी मुद्रा संकटः मितव्ययिता की शुरुआत तो बहुत पहले ही हो जानी चाहिए थी!

भारतकभी किसी के विचारों पर आत्मावलोकन भी तो हो!

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकमलनाथ ने सरकार से पेट्रोल-डीज़ल पर 10 रुपए प्रति लीटर की कटौती की मांग की, कहा-मध्य प्रदेश जनता सबसे ज्यादा टैक्स दे रही है

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारGold Price Today: सोने का भाव आज का 19 मई 2026, जानें दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने की कीमत

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी