लाइव न्यूज़ :

स्कूलों में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब को सशक्त बनाएगी तकनीकी शिक्षा परिषद

By भाषा | Updated: April 14, 2021 23:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल नीति आयोग का अटल नवोन्मेष मिशन (एआईएम) और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) ने बुधवार को देश भर में स्कूलों में स्थापित अटल टिंकरिंग लैब (एटीएल) को सशक्त बनाने के लिये रणनीतिक गठजोड़ की घोषणा की।

आधिकारिक बयान के अनुसार भागीदारी के तहत शुरू में देश के विभिन्न स्कूलों में स्थापित 7,200 से अधिक एटीएल को उच्च शैक्षिणिक संस्थानों में काम कर रहे 2500 से अधिक संस्थान के नवप्रवर्तन परिषद (आईआईसी) से जोड़ा जाएगा।

बयान में कहा गया है कि स्कूलों में स्थापित एटीएल सुविधाओं से लैस हैं और स्कूली छात्रों को नए परियोजनाओं पर सोच को आगे बढ़ाने तथा काम करने एवं अपनी नवाचार क्षमताओं में सुधार करने के लिए अवसर प्रदान करते हैं।

वहीं उच्च शैक्षिणिक संस्थानों में काम कर रहे संस्थान की नवप्रवर्तन परिषद छात्रों और शिक्षकों को नवप्रवर्तन और और उद्यमिता गतिविधियों से जोड़ते हैं तथा विचारों को साकार करने, नवोन्मेष और उद्यमी बनने की अवसर प्रदान करते हैं।

बयान के अनुसार यह नई शिक्षा नीति, 2020 के स्कूलों और उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच अंतर समाप्त करने के उद्देश्य के भी अनुरूप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब