लाइव न्यूज़ :

कोरोना की वजह से डूब रहा है दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम कंपनी का कारोबार, अब बनाएगी मेडिकल दस्ताने

By विनीत कुमार | Updated: January 11, 2022 15:05 IST

कोरोना महामारी का असर कंडोम इंडस्ट्री पर भी पड़ा है। पहले ये अनुमान था कि महामारी और लॉकडाउन की वजह से कंडोम की बिक्री में तेजी आएगी। हालांकि आंकड़ कुछ और कहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना महामारी और लॉकडाउन के बीच कंडोम की बिक्री भी गिरी।दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम निर्माता कंपनी Karex Bhd की सेल में दो साल में 40 प्रतिशत तक की गिरावट।कंडोम के व्यापार में घाटे को देख कंपनी ने अभ मेडिकल ग्लब्स भी बनाने का फैसला किया है।

नई दिल्ली: कोरोना महामारी की वजह से भले ही दुनिया भर के लाखों-करोड़ो लोग घरों में कैद हो गए और लंबे समय तक पति-पत्नी साथ रहे पर कंडोम इंडस्ट्री को इसका कोई फायदा होता नजर नहीं आया है। यहां तक कि दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम निर्माता कंपनी की बिक्री में भी पिछले दो साल में 40 प्रतिशत की कमी आई है।  

Nikkei Asia की रिपोर्ट के अनुसार महामारी के दौर में गर्भनिरोधक प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर सेक्स करने के चलन में कमी आई है। रिपोर्ट में दुनिया की सबसे बड़ी कंडोम निर्माता कंपनी Karex Bhd के सीईओ गो मियाह किएट (Goh Miah Kiat) का हवाला देते हुए बताया गया है लॉकडाउन में कंडोम की बिक्री में बड़ी गिरावट हुई है।

नया बिजनेस शुरू करेगी कंडोम निर्माता कंपनी

Karex Bhd के सीईओ के अनुसार कंडोम की बिक्री में कमी की वजह महामारी के दौरान होटल और Sexual Wellness Centres आदि का बंद होना भी रहा। साथ ही कई सरकारों ने भी कंडोम मुहैया कराने जैसे कार्यक्रम महामाही के दौरान बंद किए।

दुनिया के हर पांच कंडोम में से एक कंडोम मलेशिया की Karex Bhd कंपनी की होती है। इतना बड़ा बिजनेस करने वाली कंपनी ने अब कंडोम के व्यापार में होते घाटे को देख मेडिकल ग्लब्स भी बनाने का फैसला किया है। इस साल के मध्य में थाईलैंड में इसका उत्पादन शुरू हो जाएगा।

कंडोम की बिक्री को लेकर कंपनी का अनुमान हुआ गलत

कोरोना महामारी की दुनियाभर में शुरुआत और तब लग रहे लॉकडाउन को देखते हुए Karex ने पहले कंडोम की मांग में 'डबल डिजिट' में वृद्धि का अनुमान लगाया था। Karex कंपनी ड्यूरेक्स (Durex) जैसे ब्रांडों के साथ-साथ ड्यूरियन-फ्लेवर्ड वाले विशेष कंडोम का भी उत्पादन करती है। कंपनी एक साल में 5 बिलियन से अधिक कंडोम बनाती है और इसका निर्यात 140 से अधिक देशों में किया जाता है।

पिछले दो वर्षों में Karex के शेयरों में लगभग 18% की गिरावट आई है। इस दौरान मलेशिया के बेंचमार्क स्टॉक इंडेक्स में 3.1% की गिरावट आई है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकंडोम
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वविंटर ओलंपिक्स में कम पड़ गई कंडोम की सप्लाई, सिर्फ़ 3 दिनों में मुफ्त बांटे गए 10,000 कंडोम हो गए यूज़

स्वास्थ्यCOVID-19 infection: रक्त वाहिकाओं 5 साल तक बूढ़ी हो सकती हैं?, रिसर्च में खुलासा, 16 देशों के 2400 लोगों पर अध्ययन

भारत'बादल बम' के बाद अब 'वाटर बम': लेह में बादल फटने से लेकर कोविड वायरस तक चीन पर शंका, अब ब्रह्मपुत्र पर बांध क्या नया हथियार?

स्वास्थ्यसीएम सिद्धरमैया बोले-हृदयाघात से मौतें कोविड टीकाकरण, कर्नाटक विशेषज्ञ पैनल ने कहा-कोई संबंध नहीं, बकवास बात

स्वास्थ्यमहाराष्ट्र में कोरोना वायरस के 12 मामले, 24 घंटों में वायरस से संक्रमित 1 व्यक्ति की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?