लाइव न्यूज़ :

Coronavirus Lockdown: रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों के CRR में 100 बेसिस पॉइंट की कटौती की, एक साल के लिए रहेगा लागू

By विनीत कुमार | Updated: March 27, 2020 11:02 IST

आरबीआई गवर्नर ने बताया कि सीआरआर में 1 प्रतिश्त की कटौती की गई है। मौद्रिक नीति समिति ने हालांकि अनिशचित आर्थिक माहौल को देखते हुए अगले साल के लिये आर्थिक वृद्धि, मुद्रास्फीति के बारे में अनुमान नहीं जताया।

Open in App
ठळक मुद्देआरबीआई ने रेपो दर में भी कटौती का ऐलान किया, घटेगी ईएमआईCRR में 100 बेसिस पॉइंट की कटौती करके 3 प्रतिशत तक करने का फैसला

कोरोना वायरस से पूरे देश में लॉकडाउन और इससे अर्थव्यवस्था पर पड़ रहे प्रभाव के बीच रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) के गवर्नर शक्तिकांत दास ने अहम घोषणा करते हुए सभी बैंकों के कैश रिजर्व रेशियो (CRR) को घटाने का ऐलान किया। दास ने कहा कि अगले एक साल के लिए CRR में 100 बेसिस पॉइंट की कटौती करके 3 प्रतिशत तक करने का फैसला किया गया है। CRR घटने से बैंकों के पास ज्यादा नकदी रहेगी।

आरबीआई गवर्नर ने बताया कि सीआरआर में 1 प्रतिश्त की कटौती की गई है। मौद्रिक नीति समिति ने हालांकि अनिशचित आर्थिक माहौल को देखते हुए अगले साल के लिये आर्थिक वृद्धि, मुद्रास्फीति के बारे में अनुमान नहीं जताया। शक्तिकांत दास ने कहा कि आरबीआई की स्थिति पर कड़ी नजर है और नकदी बढ़ाने के लिये हर कदम उठाये जाएंगे।

साथ ही आरबीआई ने रेपो दर में भी कटौती का ऐलान किया है। RBI गवर्नर शक्तिकांत दास ने बताया कि रेपो रेट में 75 बेसिस पॉइंट घटाया गया है, यानी इसे 5.15 से घटाकर 4.45 किया गया है। वहीं, रिवर्स रेपो रेट में भी 90 बेसिस पॉइंट की कटौती करते हुए 4 प्रतिशत कर दिया गया है। 

आरबीआई गवर्नर ने कहा कि रेपो दर में कमी से कोरोना वायरस महामारी के आर्थिक प्रभाव से निपटने में मदद मिलेगी। शक्तिकांत दास के अनुसार मौद्रिक नीति समिति के चार सदस्यों ने रेपो दर में कटौती के पक्ष में जबकि दो ने विरोध मे मतदान किया।

आरबीआई गवर्नर ने साथ ही भरोसा दिलाया कि भारतीय बैंकिंग सिस्टम सेफ है। कुछ वजहों से लोगों को बैंक की सेफ्टी पर शंका हुई लेकिन किसी को भी चिंता करने की जरूरत नहीं है।

टॅग्स :कोरोना वायरसभारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई)शक्तिकांत दाससीओवीआईडी-19 इंडिया
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारBank Holiday Today: घर से निकलने से पहले चेक कर लें बैंक हॉलिडे लिस्ट, बस एक क्लिक से जानें आज बैंक बंद या खुले?

कारोबारBank Holiday Today: 1 अप्रैल को बैंक जाने की गलती न करें, बंद रहेंगे पब्लिक विंडो; जानें क्या है कारण

कारोबारRBI के हस्तक्षेप के बावजूद, रुपया पहली बार अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 95 के पार पहुंचा

कारोबारBank Holidays in April 2026: अप्रैल 2026 में छुट्टियों की भरमार, समय पर निपटा लें अपने जरूरी काम

कारोबारBank Holidays Next Week: नवरात्रि, गुड़ी पड़वा के लिए अगले हफ्ते कई दिन बंद रहेंगे बैंक, पढ़ें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें