लाइव न्यूज़ :

कोरोना महामारी, लॉकडाउन के चलते केरल को 1.56 लाख करोड़ रुपये राजस्व का नुकसान: वित्त मंत्री इसाक

By भाषा | Updated: January 14, 2021 22:05 IST

Open in App

तिरुवनंतपुरम, 14 जनवरी कोरोना वायरस महामारी तथा इसकी रोकथाम के लिये लागू लॉकडाउन के चलते केरल को 1.56 लाख करोड़ रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ है। राज्य के वित्त मंत्री टीएम थॉमस इसाक ने बृहस्पतिवार को इसकी जानकारी दी।

इसाक ने राज्य के बजट से एक दिन पहले विधानसभा में आर्थिक सर्वेक्षण 2020 पेश किया। उन्होंने कहा कि 2017 के ओखी चक्रवात तथा 2018 व 19 में लगातार दो साल बाढ़ के बाद महामारी के चलते केरल को न सिर्फ राजस्व का नुकसान हुआ, बल्कि नौकरियां छूटने के कारण विदेश से केरलवासी वापस भी लौटे।

आर्थिक समीक्षा में कहा गया कि केरल की आर्थिक वृद्धि दर पहले राष्ट्रीय औसत से बेहतर थी, लेकिन 2019-20 के दौरान वृद्धि दर शून्य से नीचे चली गयी।

बाद में मंत्री ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘केरल को कोविड-19 के कारण 1.56 लाख करोड़ रुपये का राजस्व नुकसान हुआ। कल के बजट में हम चर्चा करेंगे कि राज्य में कोविड के बाद की परिस्थितियों का किस तरह से सामना किया जाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

क्राइम अलर्टपहले बाल्टी में पानी भरकर सिर डुबोया और फिर 6 वर्षीय बेटे को ज़मीन पर पटककर मार डाला, मां बसीरन महबूब शेख-प्रेमी राम विनायक काजेवाड़ के बीच रोड़ा था

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब