लाइव न्यूज़ :

कोरोना संकट: हीरो मोटो कॉर्प 22 अप्रैल से एक मई तक कारखानों में कामकाज निलंबित रखेगी

By भाषा | Updated: April 20, 2021 21:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 अप्रैल दोपहिया वाहन बनाने वाली देश की सबसे बड़ी कंपनी हीरो मोटो कॉर्प ने मंगलवार को कहा कि वह देश में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले को देखते हुए ग्लोबल पाट्र्स सेंटर (जीपीसी) समेत अपने सभी कारखानों में परिचालन अस्थायी रूप से रोक रही है।

कंपनी की सालाना रिपोर्ट के अनुसार देश भर में उसके छह कारखाने हैं। ये कारखाने हरियाणा के धारूहेड़ा, गुरुग्राम, आंध्र प्रदेश के चित्तूर, उत्तराखंड के हरिद्वार, राजस्थान के नीमराणा और गुजरात के हलोल में हैं। इन कारखानों की उत्पादन क्षमता 90 लाख इकाई है। जीपीसी नीमराणा में स्थित है।

हीरो मोटो कॉर्प ने एक बयान में कहा, ‘‘सभी कारखाने और जीपीसी स्थानीय स्तर पर स्थिति के अनुसार 22 अप्रैल से एक मई के बीच अलग-अलग रूप से चार दिन के लिये बंद रहेंगे।’’

कंपनी कारखाना बंद होने के दौरान समय का उपयोग विनिर्माण संयंत्रों के रखरखाव कार्यों में करेगी।

हीरो मोटो कॉर्प ने कहा, ‘‘कारखानों को बंद करने से मांग पूरा करने में समस्या नहीं होगी। कई राज्यों में स्थानीय स्तर पर ‘लॉकडाउन’ से मांग पर असर पड़ा है। उत्पादन में नुकसान की भरपाई तिमाही की बची हुई अवधि में की जाएगी।’’

बयान के अनुसार सभी कारखानों में कामकाज इस अल्प अवधि के बंद के बाद सामान्य रूप से शुरू होगा। कंपनी के सभी कॉरपोरेट कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारी घर से काम कर रहे हैं। सीमित संख्या में कर्मचारी बारी-बारी से जरूरी सेवाओं के लिये दफ्तर आ रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब