लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन जारी रहने पर उत्पादन पर असर पड़ सकता है: मारुति सुजुकी

By भाषा | Updated: May 4, 2021 22:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार मई देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनी मारुति सुजुकी इंडिया (एमएसआई) ने कहा कि देश में कोविड-19 की दूसरी लहर के बीच विभिन्न राज्यों में लगाये गये लॉकडाउन और कर्फ्यू जारी रहने पर उसके उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

घरेलू यात्री वाहन वर्ग के बाजार में 50 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाली कार कंपनी का कहना है कि लॉकडाउन से उसकी बिक्री नेटवर्क के कामकाज पर असर पड़ेगा जिससे उसकी विनिर्माण गतिविधियां प्रभावित होने की आशंका है।

यह पूछे जाने पर कि कोविड-19 मामलों में वृद्धि के बीच क्या कंपनी की उत्पादन गतिविधियों के प्रभावित होने की आशंका है, एमएसआई के चैयरमैन आर सी भार्गव ने पीटीआई-भाषा से कहा, "लॉकडाउन के जारी रहने पर असर पड़ सकता है क्योंकि तब बिक्री केंद्र बंद पड़े रहेंगे।"

यह पूछे जाने पर कि महामारी से जुड़ी बाधाओं के कारण क्या उत्पादन में 50 प्रतिशत तक की कमी हो सकती है, भार्गव ने कहा, "हमें इस समय नहीं पता कि आगे क्या होगा। यह सब इसके (लॉकडाउन) जारी रहने पर निर्भर करता है। अभी तो कुछ ही दिन हुए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम