लाइव न्यूज़ :

कोरोना वायरस के मामले बढ़ने से शेयर बाजारों का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला थमा, सेंसेक्स 580 अंक टूटा

By भाषा | Updated: November 19, 2020 17:37 IST

Open in App

मुंबई, 19 नवंबर कई देशों में कोविड-19 के मामले बढ़ने से बृहस्पतिवार को शेयर बाजारों का रिकॉर्ड बनाने का सिलसिला थम गया और सेंसेक्स तथा निफ्टी दोनों उच्चस्तर से फिसल गए। इसके अलावा वैश्विक बाजारों के कमजोर रुख के बीच वित्तीय कंपनियों के शेयरों में मुनाफावसूली का सिलसिला चलने से बाजार नीचे आ गए।

कारोबारियों ने कहा कि रुपये में गिरावट से भी बाजार धारणा प्रभावित हुई।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में कुछ समय के लिए 44,230 अंक के उच्चस्तर पर जाने के बाद नीचे आया। अंत में सेंसेक्स 580.09 अंक या 1.31 प्रतिशत के नुकसान से 43,599.96 अंक पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 166.55 अंक या 1.29 प्रतिशत के नुकसान से 12,771.70 अंक पर आ गया। दिन में कारोबार के दौरान निफ्टी 12,963 अंक के उच्चस्तर तक गया। इससे पिछले लगातार तीन कारोबारी सत्रों में सेंसेक्स और निफ्टी ने नया रिकॉर्ड बनाया था।

सेंसेक्स की कंपनियों में एसबीआई का शेयर सबसे अधिक 4.88 प्रतिशत नीचे आया। एक्सिस बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, बजाज फाइनेंस, एचडीएफसी बैंक और भारती एयरटेल के शेयर भी नुकसान में रहे।

वहीं दूसरी ओर पावरग्रिड, आईटीसी, एनटीपीसी, टाटा स्टील और टाइटन के शेयर 2.43 प्रतिशत तक लाभ में रहे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘वायरस संक्रमण के मामले बढ़ने से कुछ अतिरिक्त अंकुशों की आशंका पैदा हुई है। इससे वैश्विक आर्थिक गतिविधियां प्रभावित हो सकती हैं। इससे बाजार धारणा नकारात्मक हो गई। हालांकि, वैक्सीन को लेकर कुछ सकारात्मक खबरें भी आ रही हैं। जहां तक भारतीय बाजारों का सवाल है, यहां हालिया तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफा काटा।’’

नायर ने कहा, ‘‘वाहन बिक्री के आंकड़े अच्छे हैं, जो अर्थव्यवस्था में सुधार का संकेत देते हैं। लेकिन इसके साथ ही देश के कुछ हिस्सों में संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं, जो इस सुधार को झटका दे सकते हैं।’’

बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.65 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

अन्य एशियाई बाजारों में हांगकांग के हैंगसेंग और दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में नुकसान रहा। चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा जापान का निक्की लाभ में रहे। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में भारी गिरावट दर्ज हुई।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.65 प्रतिशत के नुकसान से 44.05 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया आठ पैसे टूटकर 74.27 प्रति डॉलर पर आ गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब