लाइव न्यूज़ :

टीसीपीएल व्यवसाय का एकीकरण पूरा, तेज वृद्घि के लिए अब बेहतर स्थिति में: चंद्रशेखरन

By भाषा | Updated: June 2, 2021 20:34 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो जून टाटा कंज्यूमर प्राडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) ने भारत में अपने खाद्य एवं पेय पदार्थ के कारोबार का एकीकरण का काम पूरा कर लिया है और अब वह सही दिशा में आगे बढ़ने के लिए बेहतर स्थिति में है।

कंपनी के चैयरमैन एन चंद्रशेखरन ने कहा कि टाटा समूह की इस कंपनी ने "लक्षित अधिग्रहणों" के जरिए अपने उत्पाद कारोबार का विस्तार किया है। कंपनी रोजमर्रा के इस्तेमाल की वस्तुओं के क्षेत्र में प्रमुख कंपनी बनना चाहती है।

चंद्रशेखरन टाटा सन्स के भी चैयरमैन हैं।

उन्होंने टीसीपीएल की नवीनतम वार्षिक रिपोर्ट में शेयरधारकों को दिए अपने संदेश में कहा कि इसके अलावा कंपनी ने स्वास्थ्य एवं सेहत जैसे उपभोक्ता रुझानों की तर्ज पर बाजारों में नवोन्मेष की गति तेज कर दी है।

चंद्रशेखरन ने कहा कि टीसीपीएल एफएमसीजी क्षेत्र में एक शीर्ष कंपनी बनने की दिशा में एक नये परिवर्तनकारी सफर पर निकली है और उसने महामारी के बावजूद काफी प्रगति की।

उन्होंने कहा कि इस उद्देश्य से कंपनी ने भारत में अपने खाद्य एवं पेय पदार्थ के व्यापार का एकीकरण पूरा कर लिया है।

चंद्रशेखरन ने कहा कि टीसीपीएल के उत्पादों की सूची में अब चाय, कॉफी, पानी, दाल, मसाले से लेकर जलपान के उत्पाद, पकाने को तैयार उत्पाद, मिनी-मील जैसे उत्पाद तक शामिल हैं। उन्होंने कहा ‘‘हमने उपभोक्ता के रुझानों को देखते हुये नवोन्मेष की गति बढ़ाई है। इसमें स्वास्थ्य, बेहतर देखभाल और उपभोक्ताओं की सुविधा के अनुरूप उत्पादों को तेयार किया जा रहा है।’’

उन्होंने कहा, कंपनी भविष्य की तैयारियों में लगी है। ‘‘हम रणनीतिक प्राथमिकताओं की पहचान कर रहे हैं, एकीकृत संगठनात्मक ढांचे पर काम कर रहे हैं, बेहतर क्षमताओं और प्रतिभाओं में निवेश बढ़ा रहे हैं और डिजिटल कारोबार बढ़ा रहे हैं।’’

भविष्य के निर्माण में इन पहलुओं के साथ टाटा कंज्यूमर वृद्धि के रास्ते पर तेजी से बढ़ने को तैयार है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

भारतबिहार के मुख्यमंत्री की घोषणा कल, 15 अप्रैल को शपथ ग्रहण समारोह, सीएम की रेस में सबसे आगे यह चेहरा

बॉलीवुड चुस्कीपाकिस्तान में US-ईरान बातचीत के बाद, नेटिज़न्स ने पूछा, ‘होटल का बिल कौन भरेगा?’ परेश रावल ने दिया मजेदार जवाब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग