लाइव न्यूज़ :

डिजिटल ऋण वितरण पर सुझाव के लिए आरबीआई के कार्यकारी निदेशक दास की अध्यक्षता में समिति

By भाषा | Updated: January 13, 2021 22:03 IST

Open in App

मुंबई, 13 जनवरी ऑनलाइन ऋण वितरण से संबंधित उत्पीड़न की बढ़ती घटनाओं के बीच, भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने बुधवार को डिजिटल ऋण वितरण की सुव्यवस्थित वृद्धि को बढ़ावा देने के उपाय सुझाने के लिए एक कार्य समूह का गठन किया।

आरबीआई ने कहा कि हाल में ऑनलाइन ऋण देने वाले मंचों और ऐप की लोकप्रियता बढ़ने के साथ ही कुछ गंभीर चिंताएं पैदा हुई हैं।

केंद्रीय बैंक ने कहा, ‘‘इसके मद्देनजर विनियमित वित्तीय क्षेत्र के साथ ही अनियमित वित्तीय क्षेत्र में डिजिटल ऋण वितरण की गतिविधियों के सभी पहलुओं का अध्ययन करने के लिए एक कार्य समूह की स्थापना की जा रही है, ताकि केंद्रीय बैंक को एक उचित नियामक दृष्टिकोण मिल सके।’’

कार्य समूह की अध्यक्षता आरबीआई के कार्यकारी निदेशक जयंत कुमार दास करेंगे, और इसमें आंतरिक तथा बाहरी सदस्य शामिल होंगे तथा तीन महीने के भीतर अपनी रिपोर्ट देंगे।

कार्य समूह में आंतरिक सदस्य हैं- अजय कुमार चौधरी, पी वासुदेवन और मनोरंजन मिश्रा, जबकि बाहरी सदस्य के रूप में विक्रम मेहता (सह-संस्थापक, मोनेक्सो फिनटेक) और राहुल ससी (साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ और क्लाउडएसईके के संस्थापक) शामिल हैं।

आरबीआई ने कहा कि, वित्तीय क्षेत्र में डिजिटल पहुंच एक स्वागत योग्य कदम है, लेकिन इस तरह के प्रयासों में कुछ फायदे और कुछ जोखिम अक्सर होते हैं।

केंद्रीय बैंक ने कहा कि ऐसे में एक संतुलित नजरिया अपनाने की जरूरत है, ताकि नियामक ढांचा नवाचार को बढ़ावा दे सके तथा साथ ही डेटा सुरक्षा, गोपनीयता और उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा भी सुनिश्चित करे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब