लाइव न्यूज़ :

कोचीन शिपयार्ड ने कोच्चि में एक साथ पांच पोत पेश किए

By भाषा | Updated: July 28, 2021 20:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जुलाई कोचीन शिपयार्ड लिमिटेड (सीएसएल) ने बुधवार को कोच्चि में अपनी निर्माण गोदी से बीएसएफ की जल-प्रभाग के लिए तीन सीमा-चौकी-पोत (एफबीओपी) सहित कुल पांच पोत पेश किए।

कंपनी ने बुधवार को एक बयान में कहा कि उसने कोविड-19 महामारी और लॉकडाउन प्रतिबंधों के बीच यह बिरली उपलब्धि हासिल की है।

ये तीन एफबीओपी सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की जल शाखा के लिए बनाए जा रहे ऐसे नौ पोतों की श्रृंखला के हैं। बयान में कहा गया कि इन जहाजों की अभिकल्पना सीएसएल द्वारा स्वयं अपने यहां की गयी है, और इसे भारतीय शिपिंग रजिस्टर द्वारा वर्गीकृत किया गया है।

हर एफबीओपी को चार तेज-गति की गश्ती नौकाओं रखने की व्यवस्था के साथ डिजाइन किया गया है। नौकाओं को पोत की क्रेन प्रणाली से पानी में उतारा-उठाया जा सकता है।

इन पोतों को भारत की पूर्वी और पश्चिमी सीमाओं पर तैनात किया जाएगा।

इससे पहले कंपनी ने नवंबर 2020 में भी एक साथ पांच पोत पेश किए थे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब