लाइव न्यूज़ :

कोयला, लिग्नाइट कंपनियों की 2030 तक 5,560 मेगावॉट की अतिरिक्त नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता की योजना

By भाषा | Updated: November 18, 2021 21:43 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर कोयला और लिग्नाइट कंपनियों ने 15,000 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश के साथ 2030 तक 5,560 मेगावॉट की अतिरिक्त नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करने की योजना बनाई है।

कोयला मंत्रालय ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि कंपनियों की यह योजना गैर-जीवाश्म ऊर्जा क्षमता को वर्ष 2030 तक 500 गीगावॉट तक बढ़ाने की भारत की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।

मंत्रालय ने बयान में कहा कि इससे कुल स्थापित क्षमता 7,000 मेगावॉट हो जाएगी। अकेले कोल इंडिया (सीआईएल) ने अपने शुद्ध शून्य उत्सर्जन लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अगले पांच साल में 3,000 मेगावॉट सौर ऊर्जा क्षमता स्थापित करने की योजना बनाई है।

'पंचामृत रणनीति' के तहत सीओपी 26 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हाल में नए जलवायु लक्ष्यों की घोषणा के साथ ही भारत ने स्वच्छ ऊर्जा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है।

बयान के अनुसार, कोयले को देश में बिजली उत्पादन के लिए प्राथमिक ईंधन की भूमिका तब तक निभानी है, जब तक नवीकरणीय ऊर्जा स्रोत पूर्ण रूप से देश की बिजली की जरूरत को पूरा करने की स्थिति में नहीं पहुंचते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब