लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया का उत्पादन अक्टूबर में 6.4 प्रतिशत बढ़ा

By भाषा | Updated: November 1, 2021 17:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी कोल इंडिया लि. (सीआईएल) का उत्पादन अक्टूबर में सालाना आधार पर 6.4 प्रतिशत बढ़कर 4.98 करोड़ टन पर पहुंच गया।

देश के बिजली संयंत्रों में कोयले की कमी के बीच यह एक अच्छी खबर है। अक्टूबर, 2020 में कंपनी ने 4.68 करोड़ टन कोयले का उत्पादन किया था।

चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह अप्रैल-अक्टूबर में कोल इंडिया का उत्पादन 5.9 प्रतिशत बढ़कर 29.96 करोड़ टन पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 28.28 करोड़ टन रहा था।

कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी ने ट्वीट के जरिये कोल इंडिया के प्रयासों की सराहना की।

देश के कोयला उत्पादन में कोल इंडिया की हिस्सेदारी 80 प्रतिशत है। कंपनी का 2023-24 तक एक अरब डॉलर का उत्पादन हासिल करने का लक्ष्य है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

बॉलीवुड चुस्कीSamay Raina Net Worth: कॉमेडियन का लगभग ₹200 करोड़ का साम्राज्य स्टैंड-अप्स, चेस स्ट्रीम्स, ब्रांड डील्स और अन्य चीज़ों पर आधारित

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब