लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया के चेयरमैन ने प्रदूषण रहित कोयला लदान परियोजना की आधारशिला रखी

By भाषा | Updated: September 2, 2021 22:56 IST

Open in App

कोल इंडिया लिमिटेड के चेयरमैन प्रमोद अग्रवाल ने प्रदूषण रहित कोयला लदान की सुविधा वाली 285.05 करोड़ रुपये की फर्स्ट माइल कनेक्टिविटी (एफएमसी) परियोजना- लजकुरा साइलो की आधारशिला रखी। कोयला मंत्रालय द्वारा बृहस्पतिवार को जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया कि इस परियोजना की मदद से महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (एमसीएल) की प्रेषण क्षमता प्रतिवर्ष 1.5 करोड़ टन बढ़ जाएगी। बयान में आगे कहा गया कि टिकाऊ खनन के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाते हुए एमसीएल कुल 3,600 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय से प्रदूषण मुक्त अत्याधुनिक रेक लोडिंग सिस्टम बनाने के लिए नौ एफएमसी परियोजनाओं को लागू कर रही है। इन सभी नौ परियोजनाओं से प्रेषण क्षमता प्रति वर्ष 12.6 करोड़ टन बढ़ जाएगी। इनके 2024 तक पूरा होने की उम्मीद है। बयान में मुताबिक एमसीएल में बुधवार को एक इनोवेटिव रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट सिस्टम (आरपीएएस) का उद्घाटन भी किया गया। इससे खदानों में ड्रोन के इस्तेमाल को बढ़ावा मिलेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारत्योहारों पर तोहफा?, अनुषंगी कंपनियों के 2.1 लाख और एससीसीएल के 38000 गैर-कार्यकारी संवर्ग के कर्मचारियों को 1.03 लाख रुपये पुरस्कार की घोषणा

कारोबारकोल इंडियाः 15 लाख से बढ़ाकर 25 लाख रुपये,  17 सितंबर से लागू, खदान दुर्घटना को लेकर कोयला मंत्री जी किशन रेड्डी ने की घोषणा, संविदा कर्मचारियों को 40 लाख रुपये बीमा

कारोबारCoal India Workers Union: केंद्र सरकार को राहत!, कोल इंडिया के श्रमिक संघों ने हड़ताल पर जाने का फैसला टाला, जानें क्या है मांग

कारोबारदिल्ली-एनसीआरः कोयले के इस्तेमाल पर प्रतिबंध, नियमों का पालन नहीं करने पर भारी जुर्माना, जानें क्या है वजह

कारोबारNITI Aayog Meeting: कोयला और प्रमुख खनिजों पर रॉयल्टी बढ़ाने की मांग, जीएसटी क्षतिपूर्ति की अवधि पांच साल बढ़ाई जाए, सीएम बघेल ने नीति आयोग की बैठक में कहा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम