लाइव न्यूज़ :

कोल इंडिया ने कोयले की परत से मिथेन निकालने की परियोजना के लिये घरेलू कंपनी के दी मंजूरी

By भाषा | Updated: June 17, 2021 18:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 जून सार्वजनिक क्षेत्र की कोल इंडिया लि. ने एक घरेलू कंपनी को कोयला भंडार से मिथेन गैस निकालने की 1,880 करोड़ रुपये की परियोजना पर आगे बढ़ने के लिये हरी झंडी दे दी।

कंपनी ने जून के दूसरे सप्ताह में कोयले की परतों के नीचे पायी जाने वाली मिथेन गैस निकालने की दो और परियोजनाओं के लिये विदेशी कंपनियों से बोलियां आमंत्रित की हैं।

कोल इंडिया (सीआईएल) ने इसी महीने कंपनी को कोयला भंडार से मिथेन निकालने (सीबीएम) की परियोजना के लिये स्वीकृति पत्र दिया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘यह सीबीएम के क्षेत्र में एक नये युग की दिशा में कदम है। कोयला भंडार से मिथेन गैस निकालने की परियोजना के लिये कोल इंडिया ने घरेलू कंपनी को स्वीकृति पत्र दिया है। यह क्षेत्र कोल इंडिया के पट्टे वाला क्षेत्र है।’’

कोल इंडिया की झारखंड स्थित अनुषंगी इकाई भारत कोकिंग कोल लि. (बीसीसीएल) की झरिया सीबीएम ब्लॉक-1 को वैश्विक निविदा प्रक्रिया के जरिये सीबीएम विकास करने वाली कंपनी ने हासिल किया है।

परियोजना की व्यवहारिकता रिपोर्ट के अनुसार इस पर 1,880 करोड़ रुपये की लागत अनुमानित है। बीसीसीएल इसमें से 20 प्रतिशत निवेश करेगी जबकि शेष राशि बोली हासिल करने वाली कंपनी लगाएगी।

इसके अलावा, कोल इंडिया ने कोयले की परतों से मिथेन गैस निकालने की दो और परियोजनाओं के लिये जून के दूसरे सप्ताह में वैश्विक बोलियां आमंत्रित की। इन दोनों परियोजनाओं में संयुक्त रूप से 2.7 अरब घन मीटर (बीसीएम) मिथेन का भंडार अनुमानित है।

पश्चिम बंगाल स्थित ईस्टर्न कोलफील्ड्स लि. के अंतर्गत आने वाला रानीगंज सीबीएम ब्लॉक में 2.2 बीसीएम संसाधन होने का अनुमान है। जबकि साऊथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लि. के अंतर्गत आने वाले सोहागपुर कोलफील्ड्स लि. में 50 करोड़ घन मीटर मिथेन का भंडार अनुमानित है।

करीब 27 वर्ग किलोमीटर में फैले झरिया सीबीएम ब्लॉक-1 में 26 बीसीएम से अधिक मिथेन भंडार होने का अनुमान है।

वाणिज्यिक उत्पादन शुरू होने के साथ औसत उत्पादन क्षमता 13 लाख घन मीटर प्रतिदिन अनुमानित है। सीआईएल ने कहा, ‘‘यह कोल इंडिया के लिए एक बड़ा कदम है। यह पहली बार है कि कंपनी ने अपने पट्टे वाले क्षेत्र में सीबीएम निकालने के लिये खुद से कदम उठाया है। यह स्वच्छ कोयला पहल के तहत कारोबार को विविध रूप देने का हिस्सा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटबाबर आज़म ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड, T20 में ऐसा करने वाले बने पहले बल्लेबाज, कोहली तीसरे पर

क्रिकेट37 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच, 147.61 की औसत से 403 रन और 7.58 की औसत से 35 विकेट, वानिंदु हसारंगा की जगह LSG में शामिल जॉर्ज लिंडे

भारतUP के वृंदावन में हादसा ! यमुना नदी में 30 पर्यटकों को ले जा रहा स्टीमर पलटा, 10 की मौत

विश्वमिया खलीफ़ा ने लेबनान पर हुए हवाई हमलों पर एक भावुक वीडियो शेयर किया, कहा- 'मेरे टैक्स के पैसे मेरे वतन के साथ ऐसा कर रहे हैं'

क्राइम अलर्टवाह रे सीबीआई, न्याय नहीं मिला, दोषियों को फांसी दो?, पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत की जांच को लेकर प्रदर्शन?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब