लाइव न्यूज़ :

क्लाउडटेल इंडिया ने 2020-21 में 182 करोड़ रुपये का लाभ कमाया

By भाषा | Updated: November 15, 2021 23:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 नवंबर ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन इंडिया की बड़ी विक्रेता फर्म क्लाउडटेल इंडिया का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 2020-21 में 182.70 करोड़ रुपये रहा।

क्लाउडटेल ने कंपनी पंजीयक कार्यालय को यह जानकारी दी है। कंपनी ने कहा कि वर्ष 2020-21 में उसका शुद्ध लाभ 170 प्रतिशत से भी ज्यादा बढ़कर 182.70 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष 2019-20 में उसका शुद्ध लाभ 67.54 करोड़ रुपये रहा था।

कारोबार इंटेलिजेंस फर्म टॉफलर के मुताबिक, वर्ष 2020-21 में क्लाउडटेल की आय 45.7 प्रतिशत बढ़कर 16,639.04 करोड़ रुपये रही। इसके पहले वर्ष 2019-20 में उसका राजस्व 11,412.75 करोड़ रुपये रहा था।

क्लाउडटेल प्रायन बिजनेस सर्विसेज की एक पूर्ण अनुषंगी इकाई है। प्रायन बिजनेस एन आर नारायणमूर्ति की कंपनी कैटामारन और अमेजन का एक साझा उपक्रम है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब