लाइव न्यूज़ :

जलवायु वित्तपोषण, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण चिंता का विषय : सीतारमण

By भाषा | Updated: October 16, 2021 14:37 IST

Open in App

(ललित के झा)

वाशिंगटन, 16 अक्टूबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने जलवायु वित्तपोषण को चिंता का विषय बताया है। उन्होंने वित्त पोषण के तंत्र और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को लेकर भारत की चिंता का भी इजहार किया।

अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की यहां बैठकों के समापन के बाद सीतारमण ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि सीओपी 21 (कॉन्फ्रेंस ऑफ पार्टीज) के विस्तार के मद्देजनर 100 अरब डॉलर प्रतिवर्ष की प्रतिबद्धता कैसे जताई गई है।

सीतारमण ने कहा, ‘‘मेरी तरफ से मैंने एक यह विषय उठाया और कई लोग इस बात का संज्ञान लेते हैं। हमें वास्तव में यह नहीं पता कि यह आकलन करने के लिए कोई उपाय किए गए हैं या नहीं कि किसी परियोजना विशेष पर यदि कोई धन खर्च करता है, तो क्या वह उसी 100 अरब डॉलर राशि का हिस्सा होगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘100 अरब डॉलर में क्या-क्या शामिल है? हम कैसे पता लगाएंगे कि वास्तव में 100 अरब डॉलर दिए गए हैं या उसमें से कुछ राशि ही दी गई है? इसलिए 100 अरब डॉलर प्रतिवर्ष आ रहे हैं या नहीं, केवल यही मुद्दा नहीं है। एक विषय यह भी है कि हम कैसे आकलन करेंगे कि ये वास्तव में आ रहा है या नहीं।’’

सीतारमण ने कहा कि आईएमएफ और विश्व बैंक दोनों की बैठकों में शामिल कई भागीदारों ने इस विषय को उठाया। उन्होंने कहा, ‘‘इसलिए धनराशि भी कई देशों के लिए उतनी ही चिंता का विषय बनी हुई है जितनी चिंता प्रौद्योगिकी हस्तांतरण की है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘धनराशि की तरह ही क्या हमें पता है कि हम किस प्रौद्योगिकी के हस्तांतरण की बात कर रहे हैं? क्या हम जानते हैं कि वे कौन सी चीजें हैं जिन पर प्रौद्योगिकी हस्तांतरण और उसकी चर्चा में विचार किया जाना है।’’

वित्त मंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि उनका इस दृष्टिकोण का मतलब यह नहीं है कि वह अंसतुष्ट हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मेरा बयान में असंतोष नहीं है क्योंकि भारत ने अपनी प्रतिबद्धताएं पूरी की हैं। केवल छह देश हैं जिन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर निर्धारित प्रतिबद्धताओं को पूरा किया है।’’

सीतारमण ने कहा, ‘‘भारत ने जितना वादा किया, उससे कहीं अधिक किया है और यह बताने के लिए एक रिपोर्ट भी पेश की है कि हमने अबतक क्या किया है। हमने 2030 तक जो हासिल करना है, वो लगभग पहले ही हासिल कर लिया है। अब हमने नवीकरणीय ऊर्जा पर अपने लक्ष्य को बढ़ा लिया है। हम 450 गीगावॉट पर पहुंच रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: आतंकियों से सांठ-गांठ के चलते गई नौकरी, 2 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त; अब तक 90 अधिकारी

भारतWest Bengal Polls 2026: ममता बनर्जी ने भवानीपुर सीट से नामांकन दाखिल किया, जानें चुनावी समीकरण

स्वास्थ्यसन फार्मा ने लॉन्च किया ‘हार्ट के लिए 8- मेकिंग इंडिया हार्ट स्ट्रॉन्ग’ कैंपेन, दिल के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के लिए भारतीयों से रोजाना में अच्छी आदतें अपनाने का आग्रह

क्रिकेटDC vs GT, IPL 2026: दिल्ली में बादलों का डेरा, जानें DC vs GT मैच में बारिश खेल बिगाड़ेगी या नहीं?

कारोबारRBI MPC Meeting: रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं, आरबीआई ने 5.25% को रखा बरकरार; नहीं बढ़ेगी आपकी ईएमआई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

कारोबार16,720 करोड़ रुपये, पीएमश्री स्कूल योजना के लिए 940 करोड़, छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तकों के लिए 693 करोड़ की स्वीकृति?

कारोबार8th Pay Commission: 8th Pay Commission: 8वें वेतन आयोग के तहत सैलरी में बढ़ोतरी तुरंत नहीं, अभी लगेगा समय

कारोबार143000 शिक्षामित्रों को 18000 और 24000 अनुदेशकों को मिलेंगे 17000 रुपये?, योगी सरकार पर 1138.12 करोड़ रुपये का अतिरिक्त भार, छात्र-छात्राओं को 25 लाख टैबलेट

कारोबारGold Rate Today: 7 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम