लाइव न्यूज़ :

CLFMA India 65th National Conference: पशुधन सेक्टर के सामने कच्चे माल की सबसे बड़ी चुनौती, क्लेफमा के नए चेयरमैन बने दिव्य कुमार गुलाठी ने कहा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 21, 2024 16:06 IST

CLFMA India 65th National Conference: पशुधन उद्योग में नवीन और टिकाऊ समाधान पेश करने और स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

Open in App
ठळक मुद्देआधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी को शुरू करने में अग्रणी रहे हैं। नए दृष्टिकोण से पशुधन उद्योग को जबरदस्त परिणाम मिले हैं।

CLFMA India 65th National Conference: देश में पशुधन उद्योग को बेहतर बनाने के लिए काम कर रहे सीएलएफएमए ऑफ इंडिया (क्लेफमा) अपने 65वें राष्ट्रीय सम्मेलन के दूसरे दिन 57वीं वार्षिक आम बैठक (एजीएम) में दिव्य कुमार गुलाठी को सर्वसम्मति से नया चेयरमैन चुना गया। चेयरमैन बनने के बाद दिव्य कुमार गुलाठी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इस समय पशुधन सेक्टर के सामने सबसे बड़ी चुनौती कच्चे माल की घटती आपूर्ति के साथ पशु आहार की उपलब्धता है। इसलिए उनका मुख्य फोकस चारा उत्पादन के लिए वैकल्पिक कच्चे माल की खोज पर है। उन्होंने कहा कि क्लेफमा के 65वें सम्मेलन का उद्देश्य किसानों और पशुधन उत्पादकों के लिए "फार्म-टू-फोर्क" दृष्टिकोण पर आधारित एक मंच विकसित करना है, जिसके लिए केन्द्र सरकार के साथ बातचीत की जाएगी।

दिव्य कुमार गुलाटी ने निवर्तमान चेयरमैन सुरेश देवड़ा की जगह ली है, जो कि अपना कार्यकाल पूरा कर चुके हैं। गुलाटी के पास स्वास्थ्य देखभाल, पोषण और खाद्य उद्योग में 30 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है। उन्होंने पशुधन उद्योग में नवीन और टिकाऊ समाधान पेश करने और स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

नर्चर टेक्नोलॉजी के प्रबंध निदेशक के रूप में गुलाटी 1990 के दशक में भारत में झींगा पालन के लिए प्रोबायोटिक संस्कृति लाने और आधुनिक कृषि प्रौद्योगिकी को शुरू करने में अग्रणी रहे हैं। उन्होंने आयुर्वेदिक हर्बल अवयवों के मिश्रण के माध्यम से कई नवीन उत्पाद भी विकसित किए हैं। पोल्ट्री और डेयरी उद्योग को लेकिन उनके नए दृष्टिकोण से पशुधन उद्योग को जबरदस्त परिणाम मिले हैं।

क्लेफमा के चेयरमैन का चुनाव दो साल के लिए होता है। इसके साथ ही क्लेफमा ऑफ इंडिया की नई कार्यकारिणी भी घोषित कर दी गई। डिप्टी चेयरमैन पद पर नवीन पसुपार्थी, सुमित सुरेखा, अभय पारनेरकर और अभय शाह चुने गए हैं। निसार एफ. मोहम्मद को सचिव, आर. राम कुट्टी को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा बलराम भट्टाचार्य- ईस्ट जोन प्रसिडेंट, डॉ. सैकत साहा- वेस्ट जोन प्रसिडेंट, डॉ. देवेन्द्र हुड्डा- नार्थ जोन प्रसिडेंट और सरवनन को क्लेफमा का साउथ जोन प्रसिडेंट बनाया गया है।

टॅग्स :भारत सरकारगोवा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआपके घर में क्या-क्या है?, जनगणना के पहले चरण के लिए 33 प्रश्न जारी, लिव-इन में रहने वाले 2 लोग एक-दूसरे को अपना मानते हैं तो दंपति के समान?

कारोबारमार्च 2027 तक 10000000 घरों को सौर ऊर्जा लक्ष्य?, पीएम मोदी ने कहा- शहर चाहे बड़ा हो या छोटा, बदलाव दिख रहा, बड़ी संख्या में घरों की छतों पर सौलर पैनल

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबारFuel crisis: नए गैस कनेक्‍शन पर 500 रुपये तक फ्री गैस और सिक्‍योरिटी चार्ज में राहत?, PNG पर सरकार का बड़ा फैसला, 31 मार्च तक उठाएं फायदा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित