लाइव न्यूज़ :

सिडको नवी मुंबई में तीन योजनाओं के तहत 203 प्लॉटों की नीलामी करेगा

By भाषा | Updated: July 7, 2021 18:43 IST

Open in App

ठाणे, सात जुलाई महाराष्ट्र सरकार की योजना एजेंसी, नगर और औद्योगिक विकास निगम (सिडको), तीन योजनाओं के तहत नवी मुंबई में 203 आवासीय-सह-वाणिज्यिक भूखंडों की नीलामी करने जा रहा है। सिडको ने बुधवार को एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी।

इनमें से पहली योजना के तहत 12 आवासीय-सह-वाणिज्यिक भूखंड- खारघर, कलंबोली और न्यू पनवेल (ई) में स्थित हैं, जिनका आकार 1,902.43 वर्ग मीटर से लेकर 8,143.3 वर्ग मीटर तक है।

दूसरी योजना के तहत ऐरोली, घनसोली, खारघर, कलंबोली और पनवेल में 41.41 वर्ग मीटर से 391 वर्ग मीटर तक के 182 आवासीय भूखंड उपलब्ध हैं। तीसरी योजना के तहत कोपरखैरणे और नेरुल में 753.09 वर्ग मीटर से 1,403.70 वर्ग मीटर तक के नौ आवासीय और आवासीय-सह-वाणिज्यिक भूखंड उपलब्ध हैं।

सिडको ने कहा कि तीन योजनाओं से रियल एस्टेट क्षेत्र को बढ़ावा मिलने और महामारी के बीच क्षेत्र की अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

इस सरकारी एजेंसी ने कहा कि भूखंडों की बिक्री ई-निविदा और ई-नीलामी के माध्यम से की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब