लाइव न्यूज़ :

चीनी कंपनी दीदी ग्लोबल ने शेयर पुनर्खरीद योजना की रिपोर्ट का खंडन किया

By भाषा | Updated: July 30, 2021 13:59 IST

Open in App

बीजिंग, 30 जुलाई (एपी) चीन की कंपनी दीदी ग्लोबल इंक ने शुक्रवार को वॉल स्ट्रीट जर्नल की इस रिपोर्ट का खंडन किया कि वह जून में अपने अमेरिकी आईपीओ के बाद आई भारी गिरावट के चलते शेयरों की पुनर्खरीद पर विचार कर रही है।

वॉल स्ट्रीट जर्नल ने सूत्रों के हवाले से बताया था कि निवेशकों की शिकायतों का समाधान करने के लिए दीदी और उसके बैंकर शेयरों की पुनर्खरीद पर विचार कर रहे हैं।

चीन की सरकार द्वारा देश की बड़ी कंपनियों को डेटा सुरक्षा और विदेशों में शेयर सूचीबद्ध कराने के मुद्दे पर चेतावनी दी थी।

दीदी के शेयर अमेरिकी बाजार में 30 जून को सूचीबद्ध होने के बाद से 25 प्रतिशत गिर चुके हैं, क्योंकि कंपनी को नए ग्राहक जोड़ने से रोक दिया गया है और डेटा सुरक्षा को लेकर उसके खिलाफ जांच शुरू की गई है।

दीदी ने अपनी वेबसाइट पर कहा, ‘‘कंपनी पुष्टि करती है कि उपरोक्त जानकारी (वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट) सही नहीं है।’’

कंपनी ने यह भी कहा कि वह साइबर सुरक्षा समीक्षा में चीन के संबंधित सरकारी अधिकारियों के साथ पूरी तरह सहयोग कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटIPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स की जीत का सिलसिला जारी, चौथे मैच में डिफेंडिंग चैंपियन RCB को 6 विकेट से धोया, ध्रुव-सूर्यवंशी ने खेली कमाल की पारियां

क्रिकेटआरसीबी के खिलाफ छक्कों की तूफानी बारिश करते हुए वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा IPL 2026 का सबसे तेज़ अर्धशतक

क्रिकेटRR vs RCB: कप्तान रजत पाटीदार ने शानदार अर्धशतक लगाकर आरसीबी को संकट से उबारा, 40 गेंदों में बनाए 63 रन

क्रिकेटRR vs RCB: रवि बिश्नोई ने विराट कोहली को किया क्लीन बोल्ड, प्रतिक्रिया में साफ झलकी निराशा, VIIDEO

भारत'SIR में हटाए गए 91 लाख वोटों में से 63% बंगाली हिंदू हैं', विधानसभा चुनावों से पहले अभिषेक बनर्जी का बड़ा दावा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब