लाइव न्यूज़ :

चीन की जनसंख्या में 2025 के बाद होने लगेगी कम : अधिकारी

By भाषा | Updated: April 18, 2021 21:25 IST

Open in App

बीजिंग, 18 अप्रैल दुनिया की सबसे बड़ी आबादी वाले देश चीन में जनंसख्ंया की स्थिति में बड़ा बदलाव आ सकता है। वर्ष 2025 के बाद यहां जनसंख्या में गिरावट आनी शुरू हो जाएगी।

चीन के एक अर्थशास्त्री ने यह अनुमान लगाते हुए कहा है कि आबादी घटने से उपभोक्ता मांग कम होगी।

चीन के केंद्रीय बैंक पीपुल्स बैंक ऑफ चाइना की मौद्रिक नीति समिति के सदस्य चाई फांग ने कहा कि चीन की आबादी अगले चार साल में चरम पर पहुंच जाएगी और उसके बाद इसमें गिरावट आएगी। इससे उपभोक्ता मांग में उल्लेखनीय कमी आएगी।

चाई के हवाले से अंग्रेजी अखबार साऊथ चाइना मार्निंग पोस्ट ने रविवार को लिखा है, ‘‘2025 के बाद जब कुल आबादी में में गिरावट शुरू होगी, मांग में कमी आएगी।’’

उन्होंने कहा कि जनसंख्या की स्थिति में बदलाव के कारण भविष्य में उपभोग मांग में कमी पर ध्यान देने की जरूरत है।

चीन इसी महीने जनगणना की ताजी रिपार्ट जारी करने वाला है। इस लिहाज से चाई की ये बातें महत्वपूर्ण हैं।

कुछ दिन पहले जारी केंद्रीय बैंक के अध्ययन के अनुसार चीन को अपनी जनसंख्या नीति को उदार बनाना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर उसे ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ सकता है जहां 2050 तक कामगारों की हिस्सेदारी कम होगी और बुजुर्गो के देखभाल पर खर्च अमेरिका से भी ज्यादा होगा।

चीने ने 2016 से दम्पत्तियों को दो बच्चे जनने की छूट दे दी है। इससे पहले कम्यूनिस्ट सरकार ने तीन दशक तक एक संतान की नीति लागू कर रखी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वधरती पर लौट आए NASA के चंद्रयात्री?, आर्टेमिस 2 ने सफलतापूर्वक की लैंडिंग, वीडियो

क्रिकेट300 का स्ट्राइक रेट, 8 चौके, 7 छक्के, 26 गेंद और 78 रन?, विराट कोहली की टीम पर टूटे वैभव, 15 वर्ष के इस लड़के ने हेजलवुड-भुवनेश्वर को किया धुआं-धुआं

क्राइम अलर्टतेल में खेलः देशभर में गैस की कालाबजारी के बीच हाइवे पर पेट्रोल-डीजल की चोरी?

पूजा पाठPanchang 11 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 11 April 2026: आज वृषभ समेत इन 4 राशिवालों के लिए रहेगा शनि भारी, अचानक आ सकती है बड़ी परेशानी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब