लाइव न्यूज़ :

पैसेफिक रिम व्यापार समूह में शामिल होने से जुडे ताइवान के आवेदन को रोकगा चीन

By भाषा | Updated: September 29, 2021 12:27 IST

Open in App

बीजिंग, 29 सितंबर (एपी) बीजिंग ने बुधवार को कहा कि वह पैसेफिक रिम (प्रशांत महासागर से लगा भौगोलिक क्षेत्र) के देशों की एक व्यापार पहल में शामिल होने के लिए ताइवान द्वारा सौंपे गए आवेदन को रोक देगा। चीन ने इसकी वजह ताइवान द्वारा खुद को चीन का हिस्सा ना मानना बताया है।

चीन के मंत्रिमंडल के ताइवान मामलों के कार्यालय ने बुधवार को कहा कि क्षेत्रीय व्यापार सहयोग में ताइवान की भागीदारी "एक चीन के सिद्धांत" पर आधारित होगी।

कार्यालय की प्रवक्ता झू फेंग्लियन ने संवाददाताओं से कहा, "हम ताइवान क्षेत्र के आधिकारिक प्रकृति की किसी भी व्यापार व्यवस्था (समझौते) में हिस्सा लेने या आधिकारिक प्रकृति के किसी भी व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर करने का विरोध करते हैं।"

चीन लोकतांत्रिक रूप से शासित ताइवान को अपना क्षेत्र बताता है और कहता रहा है कि जरूरत पड़ी तो वह बल के जरिए उस पर अपना नियंत्रण स्थापित कर लेगा। उसने ताइवान की सरकार को मान्यता नहीं दी है और उसे अलग-थलग करने की कोशिश करता रहा है।

ताइवान ने 23 सितंबर को घोषणा की थी कि उसने ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप में शामिल होने के लिए आवेदन दिया है। इससे एक हफ्ते पहले चीन ने भी इसमें शामिल होने के लिए अपना आवेदन सौंपा था।

ट्रांस-पैसिफिक पार्टनरशिप 2018 में प्रभावी हुआ था। इसके 11 सदस्यों में ऑस्ट्रेलिया, ब्रुनेई, कनाडा, चिली, जापान, मलेशिया, मेक्सिको, पेरू, सिंगापुर, वियतनाम और न्यूजीलैंड शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के किशनगंज जिले में पुलिस ने किया जिस्मफरोशी के धंधे को बेनकाब, 4 नाबालिग लड़कियों समेत कुल 9 युवतियों को कराया मुक्त

भारतराजद के तेजस्वी यादव ने छात्र राजद का किया नया नामकरण, नए संगठन ‘सोशलिस्ट स्टूडेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया’ के गठन की घोषणा की

क्राइम अलर्टबेंगलुरु के छात्रों ने ऐशो-आराम की ज़िंदगी के लिए नकली बंदूक से सहपाठी का किया अपहरण, 50,000 रुपये की मांगी फिरौती

भारतसुप्रीम कोर्ट के जज ने युवा वकीलों को रविवार को भी काम करने की सलाह दी

भारतबिहार में अपने निर्णयों के लिए याद किए जाएंगे नीतीश कुमार, नई सरकार के लिए जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने की होगी बड़ी चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग